Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल में ईंधन महंगा होने से भारतीय पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, बाइकों की लंबी कतारें

    Updated: Sun, 12 Apr 2026 05:15 PM (IST)

    नेपाल में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार चौथी बढ़ोतरी से वाहन मालिक परेशान हैं। सस्ता ईंधन पाने के लिए बड़ी संख्या में नेपाली दोपहिया वाहन भ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, माधवपुर। मध्य पूर्व जंग की तपिश अब भारत-नेपाल सीमावर्ती भारतीय क्षेत्र तक महसूस की जा रही है। नेपाल में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार चौथी बार बढ़ोतरी ने नेपाल के वाहन मालिकों को बेचैन कर दिया है।

    नतीजा यह है कि सस्ता तेल पाने के लिए बड़ी संख्या में नेपाली दो पहिया वाहन भारतीय क्षेत्र की ओर रुख कर रहे हैं। सीमा से सटे मधवापुर प्रखंड क्षेत्र के मधवापुर, साहरघाट एवं सीतामढ़ी जिला के चोरौत पेट्रोल पम्प पर इन दिनों सुबह से शाम तक नेपाली दो पहिया वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती है।

    कई वाहन मालिक वाहनों की टंकी फुल कराने के साथ अतिरिक्त तेल भी जर्किन और कैनों में ले जाते है। सीमावर्ती क्षेत्रों में नेपाली नागरिकों की भीड़ को देखते हुए भारतीय पेट्रोल व डीजल की तस्करी, कालाबाजारी की आशंका जोड़ पकड़ने लगी है।

    बताते चलें कि बीते शुक्रवार को नेपाल ऑयल कॉर्पोरेशन ने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में चौथी बार बढ़ोतरी की है। पेट्रोल भारतीय मुद्रा में 137 रुपए प्रति लीटर वहीं डीजल 129 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है।

    वहीं भारत में पेट्रोल 106.44 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.61 रुपए प्रति लीटर के आसपास बिक रहा है। इस तरह भारत से नेपाली पेट्रोल 31 रुपए प्रति लीटर और डीजल 36.39 रुपए प्रति किलो महंगा है। कीमतों में वृद्धि से नेपाली वाहन स्वामी सस्ता तेल लेने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों के पेट्रोल पंप पहुंच रहे हैं।

    खबरें और भी

    हालांकि नेपाली चार चक्का बहानों पर प्रतिबंध है। परंतु दो पहिया वाहनों की अधिक भीड़ देखी जा रही है। इसे देखते हुए स्थानीय प्रशासन बीडीओ सह प्रभारी सीओ मनोज कुमार मुर्मू ने सीमावर्ती पेट्रोल पम्पो को सख्त हिदायत देते हुए जर्किन और कैनों में तेल वितरण पर रोक लगा दी है।

    नेपाल में बढ़ती कीमतों के बीच भारतीय पेट्रोल पंप राहत कि जरिया बन गया है। लेकिन इससे स्थानीय आपूर्ति पर दबाव बढ़ने लगा है। वहीं परिवहन और कृषि क्षेत्र पर भी इसका असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। वहीं भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी ने बीते दो दिनों से सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है।

    यह भी पढ़ें- जमुई में 17 साल से टीन शेड के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे, शिक्षा विभाग ने कभी नहीं ली सुध

    यह भी पढ़ें- मोतिहारी में धनौती नदी को मिलेगा नया जीवन, 68 लोगों की जमाबंदी रद