यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'CID और स्पेशल ब्रांच से मेरी जासूसी करा रहे नीतीश कुमार', तेजस्वी ने बिहार CM पर लगाए गंभीर आरोप, सियासी हलचल तेज
Tejashwi Yadav बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर उनकी जासूसी कराने का गंभीर आरोप लगाया है। तेजस्वी का दावा है कि उनके ...और पढ़ें

जागरण टीम, मधुबनी। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर उनकी जासूसी कराने का आरोप लगाया है। नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए तेजस्वी यादव ने दावा किया कि मेरे कार्यकर्ता संवाद की बैठक में सीआईडी और स्पेशल ब्रांच के लोग जासूसी करते पकड़े गए थे।
तेजस्वी ने दावा किया कि दरभंगा में कार्यकर्ता संवाद यात्रा की बैठक में सीआईडी और स्पेशल ब्रांच के लोग बैठे थे। वो सारी चीजें नोट कर रहे थे। उनसे कार्ड दिखाने को कहा गया तो इसकी जानकारी मिली।
तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार डरे हुए हैं, इसलिए अब वह मेरी जासूसी करा रहे हैं। सीआईडी और स्पेशल ब्रांच के लोग हमारे कार्यक्रम की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।
तेजस्वी ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री इतनी नजर अगर अपराधियों पर रखते तो बिहार की कानून व्यवस्था काफी सुधर जाती।
संजय झा के बयान पर किया पलटवार
इस दौरान, तेजस्वी यादव ने मिथिलांचल के विकास पर संजय झा के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। तेजस्वी ने कहा कि जो नेता खुद कोई चुनाव न जीता हो उससे मुझे कुछ सीखने की जरूरत नहीं है।