Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फुलपरास की शीला कुमारी दूसरी बार बनी मंत्री, सम्राट कैबिनेट में मिली जगह

    By Braj Mohan MishraEdited By: Shashank Baranwal
    Updated: Thu, 07 May 2026 02:11 PM (GMT+05:30)

    फुलपरास से लगातार दूसरी बार निर्वाचित शीला कुमारी को सीएम सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। उन्होंने चौतरफा विकास, सामाजिक समरसता और ब ...और पढ़ें

    मंत्री शीला कुमारी

    मंत्री शीला कुमारी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, फुलपरास (मधुबनी)। फुलपरास से लगातार दूसरी बार निर्वाचित शीला कुमारी को सूबे के मंत्रिमंडल में शामिल किया किया गया है। विधायक शीला कुमारी उर्फ शीला मंडल को सीएम सम्राट चौधरी के कैबिनेट में मंत्री बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।

    मंत्री बनाए जाने के बाद शीला कुमारी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी एवं पूर्व सीएम नीतीश कुमार के संकल्प के साथ सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सूबे का चौहमुखी विकास प्राथमिकता है।

    कहा कि फुलपरास में सामाजिक समरसता एवं मान सम्मान की रक्षा के साथ बिना भेदभाव सबके विकास पर फोकस रहेगा। कहा कि क्षेत्र में बाढ़ सुखाड़ के निदान एवं रोजगार सृजन पर उनका विशेष ध्यान रहेगा। कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति ने जिस उत्साह व विश्वास के संग साथ दिया, उन सब को विकास, रोजगार, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।

    15 दिसम्बर 1970 को मध्यमवर्गीय परिवार में जन्म लेने वाली शीला मंडल की शैक्षणिक योग्यता गृह विज्ञान से एमए है। विधायक की शादी 1991 में ई. शैलेन्द्र मंडल से हुई। इनके एक पुत्र एवं एक पुत्री है। कुशल गृहिणी एवं कवयित्री शीला मंडल 2020 के विधानसभा चुनाव में विधायक निर्वाचित हुई थी और पांच वर्ष तक नीतीश कुमार के कैबिनेट में परिवहन मंत्री रही।

    बात दें कि स्वतंत्र भारत में 1952 से लेकर 2025 तक फुलपरास विधानसभा से किसी प्रत्याशी के तौर पर सबसे अधिक मत प्राप्त करने का रिकॉर्ड शीला मंडल के नाम रहा। 2025 में उन्हें 93 हजार से अधिक मत प्राप्त हुआ था।

    खबरें और भी

    विधायक शीला मंडल को 2017 में अंबेडकर दलित साहित्य अकादमी नई दिल्ली के द्वारा सावित्री बाई फुले राष्ट्रीय पुरष्कार एवं वर्ष 2018 में धनिकलाल मंडल फाउंडेशन की ओर से सशक्त नारी अवार्ड से सम्मानित हो चुकी है।

    गौरतलब हो कि सीएम बनने के बाद भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर 1978 में फुलपरास से उपचुनाव में विजय हुए थे।मालूम हो कि वर्ष 2020 में 42 वर्षों के बाद यहां से निर्वाचित विधायक शीला मंडल को कैबिनेट में जगह मिला था।

    मालूम हो कि 1967 में शीला मंडल के चचेरे ससुर एवं पूर्व विधायक भारत भूषण मंडल के पिता पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री एवं हरियाणा के पूर्व राज्यपाल स्व धनिकलाल मंडल विधानसभा अध्यक्ष पद को सुशोभित किए थे।

    हालांकि 90 के दशक में लालू प्रसाद यादव के कैबिनेट में फुलपरास थाना क्षेत्र के गोरगमा निवासी पूर्व सांसद एवं राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल विधान परिषद सदस्य रहते मंत्री बने थे। शीला कुमारी को मंत्री बनाए जाने पर स्थानीय एनडीए कार्यकर्ताओ ने उन्हें बधाई देते हुए पूर्व सीएम नीतीश कुमार एवं सीएम सम्राट चौधरी को साधुवाद दिया है।

    यह भी पढ़ें- बिहार कैबिनेट विस्तार में अरुण शंकर प्रसाद को फिर मौका, खजौली में बढ़ीं उम्मीदें

    यह भी पढ़ें- देश सेवा के लिए नहीं की शादी, बिहार सरकार में दूसरी बार मंत्री बने संजय सिंह टाइगर, गांव में जश्न का माहौल