देश सेवा के लिए नहीं की शादी, बिहार सरकार में दूसरी बार मंत्री बने संजय सिंह टाइगर, गांव में जश्न का माहौल
भोजपुर के आरा विधायक संजय सिंह टाइगर ने दूसरी बार मंत्री पद की शपथ ली, जिससे उनके पैतृक गांव अमराई नवादा में खुशी का माहौल है। ...और पढ़ें
-1778142270773_m.webp)
संजय सिंह टाइगर। (फाइल फोटो)
HighLights
संजय सिंह टाइगर ने दूसरी बार मंत्री पद की शपथ ली।
पैतृक गांव अमराई नवादा में खुशी और जश्न का माहौल।
सादगी, संघ पृष्ठभूमि और राष्ट्र सेवा के लिए जाने जाते हैं।
कौशल कुमार मिश्रा, बिहिया (आरा)। पटना के गांधी मैदान में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वालों में भोजपुर से दो विधायक रहे।
जगदीशपुर से विधायक श्रीभगवान कुशवाहा जहां जदयू कोटे से मंत्री बने, वहीं भाजपा से आरा के विधायक संजय सिंह ने भी लगातार दूसरी बार मंत्री पद की शपथ ली।
इससे पहले पिछले साल 20 नवंबर को नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी सरकार में उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली थी और उन्हें श्रम मंत्रालय का दायित्व दिया गया था।
2025 के चुनाव में जीत हासिल कर वे दूसरी बार विधानसभा में पहुंचे हैं। इससे 2010 में भोजपुर के संदेश विधनसभा से चुनाव जीतकर विधायक बने थे। मृदुभाषी टाइगर अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं।
भाजपा में प्रखर वक्ता और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में पहचान रखने वाले संजय सिंह टाइगर ने संघ के माध्यम से राजनीति में इंट्री ली।
बड़े भाई स्व.धर्मपाल सिंह ने 1990 से 2000 तक जनता पार्टी (जेपी) और जनता दल से शाहपुर के विधायक रहे। संजय छात्र जीवन से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की विचारधारा से प्रभावित थे और उससे जुड़कर राष्ट्र सेवा में जुट गए।
राष्ट्र और समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन के लिए उन्होंने विवाह नहीं की। संघ में ओजस्वी संवाद के लिए 'टाइगर' उपनाम से नवाजे गए।
-1778141802102.jpg)
परिवार में खुशी का माहौल।
भोजपुर के बिहिया प्रखंड अंतर्गत अमराई नवादा के निवासी 50 साल के संजय टाइगर ने पटना के एएन कॉलेज से स्नातक, एलएलबी और परा स्नातक की डिग्री हासिल की है। चार भाइयों में सबसे छोटे संजय के पिता बिहार महालेखापाल के कार्यलय में कार्यरत थे।
गांव में रह रहे बड़े भाई कृष्णा कुमार सिंह बताते हैं कि संपन्न परिवार और राजनीतिक विरासत होते हुए भी संजय ने अपने जीवन में सादगी और सेवा को चुना। उन्होंने बताया कि वे आज भी शुद्ध शाकाहारी भोजन करते हैं, दरी पर सोते हैं और खाने में लिट्टी-चोखा सबसे ज़्यादा पसंद करते हैं।
बड़े भाई ने बताया कि पटना में पढ़ाई करते हुए संघ की ओर उनका झुकाव हुआ। इसके बाद वे शत्रुघ्न सिन्हा फैन्स क्लब से जुड़े और पार्टी एवं सामाजिक कार्यों में अपनी पहचान बनाई।
गांव अमराई नवादा में रहा खुशी का माहौल
बिहिया प्रखंड के अमराई नवादा गांव में गुरुवार की सुबह कुछ अलग ही चहल-पहल रही। गांव की हर जुबान पर एक ही चर्चा गांव का लाल संजय सिंह टाइगर बिहार सरकार में मंत्री बनने वाले हैं।
खबरें और भी
इस खबर से पूरा गांव उत्साहित और गौरवान्वित दिख रहा है। उनके पैतृक आवास पर लोग जुट कर खुशी का इजहार करते देखे जा रहे है।
कृष्णा सिंह ने बताया कि पिता स्व. माधव सिंह एजी कार्यालय में वरीय लेखा पदाधिकारी थे, चार भाइयों में पहले स्व.धर्मपाल सिंह (पूर्व विधायक), फिर मैं, तीसरे नंबर पर विजय कुमार सिंह और सबसे छोटे संजय है।
उन्होंने बताया कि संजय बचपन से ही वे अपने भाइयों से अलग स्वभाव के थे- संकोची, विचारवान और राष्ट्रभक्ति से भरे। युवावस्था की आम कमजोरियों से दूर रहकर वे हमेशा समाज के कमजोर तबके की मदद करने में आगे रहते थे।
गांव वालों को अपने माटी के लाल से बहुत उम्मीद
गांव के ग्रामीण श्याम कुमार मुन्नू बताते है कि संदेश से चुनाव लड़ने के दौरान संजय सिंह नाम के और उम्मीदवार होने के कारण इन्होंने चुनाव आयोग या प्रशसन से आग्रह कर अपने नाम में उपनाम 'टाइगर' जुड़वाया था, ताकि मतदाताओं में कोई संशय नहीं हो।
उनका कहना था कि ईमानदार छवि और सदा जीवन जीने वाने वाले गांव के लाल के मंत्री बनने से वे लोग बहुत खुश हैं और उन लोगों को उम्मीद है कि बिहार के विकास में संजय अपना अमूल्य योगदान देंगे।
यह भी पढ़ें- बिहार से NDA का बड़ा संदेश, सम्राट कैबिनेट में 4 महिलाओं को मिली जगह
यह भी पढ़ें- बिहार में 32 मंत्री : सम्राट कैबिनेट में OBC-EBC का दबदबा, निशांत कुमार समेत इन नेताओं को मिली जगह
यह भी पढ़ें- Bihar Cabinet Expansion LIVE: सम्राट कैबिनेट को मिले 32 नए मंत्री; मंगल पांडेय और सुरेंद्र मेहता का कटा पत्ता