Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'हरा रंग लेकर घूमेंगे तो कहेगा नफरत पैदा करता है...', Tejashwi Yadav फिर भड़के, राम मंदिर पर खर्च को लेकर कह दी बड़ी बात

    Updated: Wed, 03 Jan 2024 05:31 PM (IST)

    बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री मोदी गृह मंत्री और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने परोक्ष ...और पढ़ें

    Tejashwi Yadav फिर भड़के, राम मंदिर पर खर्च को लेकर कह दी बड़ी बात
    Tejashwi Yadav फिर भड़के, राम मंदिर पर खर्च को लेकर कह दी बड़ी बात

    HighLights

    1. उपमुख्यमंत्री ने झंझारपुर निवासी सह दिवंगत राज्य सभा सांसद प्रो. रामदेव भंडारी की प्रतिमा का किया अनावरण
    2. कहा- मोदी बनावटी हैं, झूठ बोलने की फैक्ट्री हैं, मैनुफैक्चरर, होलसेलर एवं झूठ के डिस्ट्रीब्यूटर
    3. मीडिया को भी निशाना पर लेते हुए कहा- मोदी की कमी को छुपाते हैं

    संवाद सूत्र, झंझारपुर। सूबे के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने केन्द्र की मोदी सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी जी बनावटी आदमी हैं। वे झूठ बोलने की फैक्ट्री हैं। झूठ के मैनुफैक्चरर, हॉलसेलर और डिस्ट्रीब्यूटर हैं। गजब की मार्केटिंग करते हैं।

    उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई मोदी और अमित शाह से नहीं है, बल्कि मुद्दे की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में दस लाख रोजगार देने का वादा किया था। महागठबंधन की सरकार को सूबे में अभी डेढ़ वर्ष ही हुआ है।

    इतने कम समय में हमारी सरकार ने शिक्षक, सिपाही, दारोगा, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभाग में लगभग पांच लाख नौकरियां दीं। आने वाले समय में जो वायदा किया गया है, उससे ज्यादा नौकरियों के अवसर प्राप्त होने की उम्मीद है।

    भाजपा की मोदी सरकार ने जुमला दिया था कि हर वर्ष दो करोड़ नौकरी देंगे। कालाधन वापस लाएंगे, दस लाख सबों के खाता में देंगे। क्या हुआ?

    उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव झंझारपुर निवासी प्रसिद्ध समाजवादी राजद के शीर्ष नेता पूर्व राज्य सभा सांसद प्रो. रामदेव भंडारी की प्रतिमा अनावरण के बाद जन सभा को झंझारपुर थाना के समक्ष संबोधित कर रहे थे।

    पूर्व सांसद स्व. रामदेव भंडारी की प्रतिमा का अनावरण करते उपमुख्य मंत्री तेजस्वी यादव।

    धर्म का अपमान नहीं करते, बालाजी गए मुंडन कराया

    उन्होंने राम मंदिर को लेकर सीधा प्रहार तो नहीं किया, लेकिन कहा कि हम किसी धर्म का अपमान नहीं करते। खुद भी मुंडन कराया है। छठ व्रत में आस्था है। भगवा रंग किसी की जागिर नहीं है। राष्ट्रीय झंडा में भगवा रंग है।

    खबरें और भी

    हमारा भी रंग भगवा है, लेकिन हरा रंग लेकर घूमेंगे तो कहेगा कि नफरत पैदा करता है। उन्होंने लोगों से सवाल किया कि बताईए कि बीमार पड़ने पर हॉस्पिटल जाएंगे कि मंदिर।

    फिर जोड़ा जितना खर्च अयोध्या में मंदिर बनाने में हो रहा है, उससे कितना विकास हो सकता था। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हर जगह भाषण देते हैं कि अयोध्या में मंदिर उन्होंने बनवाया। यह मंदिर का राजनीतिकरण है, जबकि भगवान राम तो लोगों के दिल में हैं, कण-कण में हैं।

    गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी लेते उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव। (फोटो- जागरण)

    जातीय गणना और चीन की घुसपैठ को लेकर बोला हमला

    उन्होंने कहा कि 1932 के बाद किसी राज्य सरकार ने जातीय गणना नहीं कराई। उसे पब्लिक डोमेन में नहीं दिया। हमारी सरकार ने यह महत्वपूर्ण कार्य किया। कारण गिनाया कि कौन भीख मांग रहा है, किसके पास जमीन नहीं है आदि।

    फिर जोड़ा कि इसी गणना के आधार पर इनकी आर्थिक उन्नति के कार्यक्रम बनाए जाएंगे। उन्होंने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि लद्दाख एवं नार्थ इस्ट में चीन देश में घुसते जा रहा है। फिर कहा कि यह सरकार संविधान को बदलने, लोकतंत्र को समाप्त करने की साजिश रच रही है।

    मंचासीन उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव, कई पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक एवं दिवंगत राज्य सभा सांसद के स्वजन। (फोटो- जागरण)

    बचपन से ईडी-सीबीआई देख रहे

    हम तो बचपन से ही ईडी एवं सीबीआई को देख रहे हैं। इससे क्या फर्क पड़ने वाला। आपको तय करना है कि आप किसके साथ रहेंगे। उन्होंने आम लोगों को सोशल साइट पर आने वाली भड़काऊ बातों से सावधान रहने की नसीहत दी और कहा कि दंगा-फसाद से बचें।

    उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने रेल, सेल, भेल का निजीकरण कर दिया। लोगों को अगर अच्छा लगता है तो हम क्या करेंगे। उन्होंने दिवंगत राज्य सभा सांसद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे पार्टी के शीष पर थे और जीवन पर्यंत पार्टी को मजबूत करने में लगे रहे।

    मंच पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री देवेन्द्र प्रसाद यादव, पूर्व सांसद विश्वमोहन मंडल, सुरेन्द्र प्रसादयादव, पूर्व मंत्री रामलखन राम रमण, विधायक भारत भूषणमंडल, पूर्व विधायक रामाशीष यादव, दिवंगत राज्य सभा सांसद की धर्मपत्नी मायादेवी सहित कई पूर्व विधायक व अन्य मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें

    Karpoori Thakur की जयंती को लेकर बिहार में चढ़ा सियासी पारा, RLJD बिहार के सभी जिलों में करेगी विशेष बैठक

    Bihar Politics: इंडी गठबंधन में नीतीश कुमार कितने पावरफुल? कांग्रेस के दिग्गज नेता ने दो लाइन में कर दिया क्लियर

    Bihar Politics: ' लव-कुश का तीर-धनुष कहीं इन्हें ही न लग जाए', भाजपा पर बुरी तरह भड़के तेज प्रताप यादव