Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुंगेर में ट्रेन की चपेट में आने से ITI छात्र की मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इन्कार

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 01:41 PM (IST)

    धरहरा में गुरुवार को जमालपुर-किऊल रेलखंड पर एक आइटीआइ छात्र बॉबी कुमार की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मानसिक बीमारी से जूझ रहे छात्र के परिजनो ...और पढ़ें

    छात्र की फाइल फोटो। सौ. स्वजन

    छात्र की फाइल फोटो। सौ. स्वजन

    HighLights

    1. धरहरा में आइटीआइ छात्र की ट्रेन दुर्घटना में मौत।

    2. मानसिक बीमारी से जूझ रहा था मृतक छात्र बॉबी कुमार।

    3. परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया साफ इनकार।

    संवाद सूत्र, धरहरा। जमालपुर-किऊल रेलखंड पर गुरुवार को एक आइटीआइ छात्र की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा धरहरा रेलवे संपर्क फाटक के समीप हुआ। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

    शव की पहचान मानगढ़ गांव निवासी बाबी कुमार के रूप में हुई है। वह धर्मेंद्र पासवान (चौकीदार) का दूसरे नंबर का पुत्र था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धरहरा-मानगढ़ समपार फाटक से करीब 20 मीटर पश्चिम डाउन लाइन पर आ रही 53480 डाउन किऊल-जमालपुर डीएमयू ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    स्वजन ने बताया कि बाबी इंटर पास था और आइटीआइ की पढ़ाई कर रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेलवे व स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी।

    तीन माह से चल रहा था इलाज

    स्वजन के अनुसार, बाबी पिछले करीब तीन माह से मानसिक बीमारी से जूझ रहा था और उसका इलाज चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया, जिससे यह हादसा हो गया।

    पोस्टमार्टम से किया इन्कार

    सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच की। हालांकि, स्वजन ने पोस्टमार्टम कराने से साफ इन्कार कर दिया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पूर्व जिला परिषद सदस्य मनोज पासवान घर पहुंचकर स्वजन को सांत्वना दी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में भुटकुन शुक्ला हत्याकांड का फैसला, 29 साल बाद दोषी को उम्रकैद, बॉडीगार्ड ही निकला हत्यारा

    खबरें और भी