Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हत्या या आत्महत्या? मुंगेर के शिवम की मौत बनी पहेली, सुस्त जांच के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे परिजन

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 07:02 PM (IST)

    जमालपुर के चर्चित छात्र शिवम हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर परिजनों ने आंदोलन की रूपरेखा तैयार की है। पुलिस की धीमी जांच से असंतुष्ट परिवार ने बा ...और पढ़ें

    शिवम के माता-पिता व भाई-बहन। जागरण

    शिवम के माता-पिता व भाई-बहन। जागरण

    HighLights

    1. शिवम हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर आंदोलन।

    2. परिजनों ने पुलिस जांच पर उठाए गंभीर सवाल।

    3. जमालपुर बाजार बंद, थाना घेराव की चेतावनी।

    संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर)। जमालपुर के चर्चित छात्र शिवम हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर अब आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। छात्र के पिता वीरेंद्र बिंद के नेतृत्व में स्वजन और समाज के लोगों ने बाजार बंद कराने के साथ पुलिस के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है।

    स्वजन का आरोप है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। पिता वीरेंद्र बिंद, मां सुनीता देवी और भाई अमरदीप ने बताया कि शिवम 15 जुलाई को रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुआ था।

    16 जुलाई को जमालपुर थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई। 17 जुलाई को सीताकुंड गंगा घाट से उसका शव बरामद हुआ और 18 जुलाई को पोस्टमार्टम कराया गया। स्वजन ने बताया कि इतने दिनों बाद भी जांच किसी ठोस निष्कर्ष तक नहीं पहुंची है।

    उनका आरोप है कि अब उन्हें जमालपुर पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं रह गया है। स्वजन चेतावनी दी है कि यदि जल्द मामले का खुलासा नहीं हुआ तो पहले जमालपुर बाजार बंद कराया जाएगा। इसके बाद न्याय की मांग को लेकर थाना घेराव सहित व्यापक जन आंदोलन शुरू किया जाएगा।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि शिवम को न्याय मिलने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। इधर, पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। जमालपुर से मुंगेर तक सीसीटीवी खंगालने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया गया है। जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

    सीसीटीवी जांच और साक्ष्यों पर उठाए सवाल

    स्वजन का आरोप है कि पुलिस ने शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की गंभीरता से जांच नहीं की। उनका कहना है कि इससे यह स्पष्ट हो सकता था कि शिवम खलासी मोहल्ला, मोहनपुर से किस रास्ते और किस समय जुबली बेल चौक तक पहुंचा।

    उन्होंने दावा किया कि शिवम से जुड़े कई अहम साक्ष्य और जानकारियां पुलिस को उपलब्ध कराई गई हैं, लेकिन जांच की प्रगति के बारे में उन्हें संतोषजनक जानकारी नहीं दी जा रही है।

    हत्या या आत्महत्या, पुलिस करे साफ

    स्वजन ने बताया कि शिवम जिस कोचिंग संस्थान में पढ़ता था, वहां एक छात्रा से जुड़े विवाद के कुछ पत्र भी पुलिस को सौंपे गए हैं। उनका कहना है कि पुलिस को स्पष्ट करना चाहिए कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। केवल पोस्टमार्टम और विज्ञानी जांच का हवाला देकर जांच को लंबा खींचा जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- मुंगेर मधु मर्डर केस में खुलासा: सुसाइड की कहानी झूठी, दारोगा पति ने ही मारी थी गोली