Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या आज भी लेट रहेंगी ट्रेनें? तेजस राजधानी व अमरनाथ एक्सप्रेस की लेट-लतीफी से जमालपुर रेलवे जंक्शन पर यात्री परेशान

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 09:44 AM (IST)

    जमालपुर रेलवे जंक्शन पर रेल परिचालन की बदहाल स्थिति से यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। तेजस राजधानी दो घंटे और अमरनाथ एक्सप्रेस छह घंटे सहित कई ट ...और पढ़ें

    जमालपुर में ट्रेनों की लेट-लतीफी से बेहाल हुए यात्री, तेजस 2 घंटे तो अमरनाथ एक्सप्रेस 6 घंटे देरी से पहुंची स्टेशन

    जमालपुर में ट्रेनों की लेट-लतीफी से बेहाल हुए यात्री, तेजस 2 घंटे तो अमरनाथ एक्सप्रेस 6 घंटे देरी से पहुंची स्टेशन

    HighLights

    1. तेजस राजधानी एक्सप्रेस जमालपुर में दो घंटे देरी से पहुंची।

    2. अमरनाथ एक्सप्रेस छह घंटे विलंब से चलने के कारण यात्री परेशान।

    3. कई अन्य ट्रेनें भी घंटों देरी से, यात्रियों को भारी असुविधा।

    संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर)। पूर्व रेलवे के जमालपुर जंक्शन पर रेल परिचालन की बदहाल स्थिति से यात्रियों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार को भी प्रमुख और प्रीमियम ट्रेनों के घंटों विलंब से चलने के कारण स्टेशन पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    तेजस राजधानी दो घंटे लेट

    स्टेशन पर सबसे ज्यादा असर प्रीमियम ट्रेनों के यात्रियों पर दिखा। वीआईपी ट्रेन मानी जाने वाली तेजस राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब दो घंटे की देरी से जमालपुर जंक्शन पहुंची। ट्रेन के इस तरह लेट होने से उसमें सफर कर रहे और जमालपुर से सवार होने वाले यात्रियों की आगे की यात्रा योजनाएं पूरी तरह चरमरा गईं।

    अमरनाथ एक्सप्रेस 6 घंटे देरी से

    केवल तेजस ही नहीं, बल्कि लंबी दूरी की कई अन्य महत्वपूर्ण गाड़ियां भी घंटों लेट रहीं। गरीब रथ एक्सप्रेस अपने तय समय से करीब तीन घंटे विलंब से पहुंची, जबकि जम्मू की ओर जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस की स्थिति सबसे खराब रही और वह पूरे छह घंटे की भारी देरी से जमालपुर स्टेशन आई।

    ब्रह्मपुत्र मेल का बदला समय

    इसके अलावा, डाउन ब्रह्मपुत्र मेल करीब डेढ़ घंटे और अप ब्रह्मपुत्र मेल 25 मिनट की देरी से संचालित हुई। मुख्य गाड़ियों के इस तरह अनिश्चित समय पर चलने से स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और लोग अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए परेशान दिखते रहे।

    खबरें और भी

    स्टेशन पर यात्री रहे बेहाल

    ट्रेनों की इस भयानक लेट-लतीफी के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों को स्टेशन पर घंटों बैठ कर इंतजार करना पड़ा। उमस और गर्मी के बीच कई यात्रियों ने बताया कि ट्रेन लेट होने से न केवल उनकी आगे की कनेक्टिंग ट्रेनें छूट गईं, बल्कि जरूरी कामकाजी अपॉइंटमेंट भी रद्द करने पड़े।

    कई अन्य ट्रेनें भी प्रभावित

    इसके अलावा भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी, भागलपुर-सूरत एक्सप्रेस, पटना-दुमका एक्सप्रेस, दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी, मालदा-किऊल पैसेंजर, बांका-राजेंद्र नगर इंटरसिटी, अप विक्रमशिला एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, पटना-मालदा एक्सप्रेस, जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस, हावड़ा-गया एक्सप्रेस और हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें भी 10 से 30 मिनट तक की देरी से चलीं।

    पूछताछ केंद्र पर उमड़ी भीड़

    ट्रेनों की लगातार बदलती टाइमिंग के कारण स्टेशन का माहौल अफरा-तफरी जैसा बना रहा। ट्रेनों की सटीक स्थिति जानने के लिए पूछताछ काउंटर (Inquiry Counter) पर यात्रियों की लंबी कतारें लगी रहीं। लोग बार-बार डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड और रेलवे इंक्वायरी ऐप का सहारा लेते नजर आए। रेल यात्रियों ने प्रशासन से परिचालन सुधारने की मांग की है।

    यह भी पढ़ें- बिहार-झारखंड के बीच चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें, भागलपुर-जयनगर और आसनसोल समेत 14 स्टेशन पर रुकेंगी