Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jitan Ram Manjhi: मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे मांझी? सियासी अटकलें तेज; पार्टी के नेता ने सब बताया

    Updated: Tue, 21 Jan 2025 10:12 PM (GMT+05:30)

    केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के कैबिनेट से इस्तीफे की खबरों पर हम पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि ...और पढ़ें

    केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। फाइल फोटो
    केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। फाइल फोटो

    HighLights

    1. जीतन राम मांझी के एक बयान से सियासी पारा हाई हो गया है।
    2. जीतन राम मांझी ने विधानसभा सीटों को लेकर दर्द बयां किया है।
    3. मांझी ने बातों ही बातों में एनडीए को साफ चेतावनी दे दी है।

    संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर)। 'हम' पार्टी (HAM Party) के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुन्दर शरण ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के कैबिनेट से इस्तीफे की खबर को पूरी तरह से भ्रामक बताया है।

    श्याम सुन्दर शरण ने पूरे भाषण के बीच में कैबिनेट छोड़ने की बात के संदर्भ को समझाते हुए कहा कि चूंकि कल कैबिनेट की बैठक में जीतनराम मांझी को शामिल होना है और शाम में पटना से फ्लाइट पकड़नी थी, इसी संदर्भ में उन्होंने बात कही है।

    मुंगेर में कार्यक्रम के कारण उनकी कैबिनेट की बैठक छूट सकती है। उसी बात को उन्होंने भाषण के दौरान कहा था। इसलिए किसी को भी किसी भी तरह के भ्रम में रहने की आवश्यकता नहीं है।

    अपने भाषण में क्या-क्या बोले मांझी?

    हम के संरक्षक एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने जमालपुर स्थित जोगी बाबा स्थान में पार्टी कार्यक्रम में कहा, आजादी के 78 वर्ष बाद भी देश के 70 प्रतिशत लोग गरीब हैं। इसका जिम्मेदार कौन है, हम, आप या सरकार! हम जब तक शिक्षित और संगठित नहीं होंगे, तब तक हमारी दशा नहीं बदल सकती।

    उन्होंने आगे कहा कि एनडीए की सरकार में बिहार में विकास की लंबी लकीर खिंची जा रही है। आने वाले दिनों में बिहार में औद्योगिक क्रांति आने वाली है। इसका फायदा जमालपुर की जनता को भी मिलेगा। एशिया का पहला रेल कारखाना जमालपुर में स्थित है। इसको विकसित करने के लिए प्रधानमंत्री से लेकर रेल मंत्री तक से वार्ता की जाएगी।

    मांझी ने बयां किया अपना दर्द

    वहीं, मांझी ने अपना दर्द बयान करते हुए कहा कि उन्हें झारखंड में सीट नहीं मिली, दिल्ली में भी नहीं। कहा गया कि नहीं मांगें और मिली भी नहीं। बिहार में तो सीट मिलनी चाहिए। बात आगे बढ़ गई है, लगता है कैबिनेट छोड़ना होगा।

    खबरें और भी

    'हमारा भी एमएलए का कोटा बढ़ाइए'

    मांझी ने आगे कहा, विधानसभा में 48 सीटें जो सुरक्षित हैं, उसमें भुईयां-मुसहर केवल गिने हुए चार हैं। कोई 14 है, कोई 16 है कोई 12 है। यह हमारी लड़ाई है कि आप हमें राजनीति में भागीदारी दीजिए। हमारा भी एमएलए का कोटा बढ़ाइए। हम एनडीए के साथ हैं, हम साथ देंगे, लेकिन हमको आधा रोटी की जरूरत है तो हम मांगेंगे ही।

    उन्होंने यह भी कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए ने 225 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इसको प्राप्त करने के लिए हमलोग प्रत्यनशील हैं। इसके लिए हमलोगों को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी होगी। एक बार फिर से नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे।

    ये भी पढ़ें- बिहार चुनाव में कौन होगा NDA का CM फेस? मांझी ने कह दी 'मन की बात', सियासी घमासान तय

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'बिहार में दिखा देंगे औकात...', BJP पर भड़के जीतन राम मांझी, क्या चुनाव से पहले करेंगे खेला?