Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जीविका दीदियों के हाथ में होगी सुधा केंद्रों की कमान, मुंगेर के सभी 96 पंचायतों में खोलने की तैयारी

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 04:43 PM (IST)

    मुंगेर जिले की सभी 96 ग्राम पंचायतों में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत सुधा बिक्री केंद्र खोले जाएंगे। जीविका और बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ ...और पढ़ें

    AI Generated Image

    AI Generated Image

    HighLights

    1. मुंगेर की सभी 96 ग्राम पंचायतों में खुलेंगे सुधा बिक्री केंद्र।

    2. जीविका और कॉम्फेड मिलकर चला रहे मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना।

    3. महिलाओं को स्वरोजगार मिलेगा, ग्रामीण अर्थव्यवस्था होगी मजबूत।

    संवाद सूत्र, मुंगेर। जिले की सभी 96 ग्राम पंचायतों में सुधा बिक्री केंद्र खोलने की प्रक्रिया तेज हो गई है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जीविका और बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ लिमिटेड (काम्फेड) की ओर से संयुक्त रूप से अभियान चलाया जा रहा है।

    राज्य कार्यालय के निर्देश पर जिले के सभी संकुल स्तरीय संघ (सीएलएफ) में 9 से 11 जुलाई तक विशेष जागरूकता सह आवेदन शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में जीविका से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की जानकारी दी जाएगी।

    साथ ही योजना की दूसरी किस्त की राशि का उपयोग कर सुधा बिक्री केंद्र स्थापित करने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया जाएगा। पात्र महिलाओं से केंद्र संचालन के लिए आवेदन भी लिए जाएंगे।

    बताते चलें कि राज्य स्तर पर 8053 ग्राम पंचायतों में सुधा बिक्री केंद्र खोलने का लक्ष्य तय किया गया है। इसमें मुंगेर जिले की सभी पंचायतों को शामिल किया गया है। डीपीएम अमित कुमार ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जीविका दीदीयों को स्वरोजगार से जोड़कर महिला उद्यमिता को बढ़ावा देना है।

    ऐसे में सीएलएफ स्तर पर आयोजित बैठकों में महिलाओं को योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, वित्तीय सहायता, केंद्र संचालन और व्यवसाय प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी।

    प्रत्येक पंचायत में सुधा बिक्री केंद्र खुलने से ग्रामीण क्षेत्रों में दुग्ध उत्पादों की उपलब्धता बढ़ेगी। इससे महिलाओं को नियमित आय का साधन मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

    यह भी पढ़ें- बिहार में पेपरलेस जमीन रजिस्ट्री की तैयारी पूरी, वकील और डीड राइटर समेत इन्हें मिलेगा लाइसेंस

    यह भी पढ़ें- बिहार के किसानों की बढ़ी टेंशन! जमीन अपने नाम नहीं तो अटक सकता योजनाओं का लाभ, पंजीकरण में नई शर्तों से हड़कंप

    खबरें और भी