Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुंगेर: जिस बेटे को मरा मान बैठे, वो 2 साल बाद जिंदा लौटा; पाकिस्तानी सीमा से हुआ बरामद 

    Updated: Thu, 21 May 2026 03:26 AM (GMT+05:30)

    मुंगेर के धर्मेंद्र कुमार दो साल बाद सकुशल घर लौट आए, जिससे परिवार में खुशी का माहौल है। उन्हें जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान सीमा के पास से बरामद किया ग ...और पढ़ें

    बेटे को मां के हवाले करती पुलिस। फोटो जागरण

    बेटे को मां के हवाले करती पुलिस। फोटो जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, मुंगेर। वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के चंडिका स्थान निवासी धर्मेंद्र कुमार के 2 वर्षों बाद सकुशल घर लौटने से परिवार में खुशी का माहौल है। बेटे को देखते ही मां मुन्नी देवी की आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने मुंगेर पुलिस और जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।

    मुन्नी देवी ने भावुक होकर कहा कि परिवार ने उम्मीद छोड़ दी थी और यह मान लिया था कि धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन बुधवार को वासुदेवपुर थाना की 112 टीम के सअनि सुनील कुमार ने धमेंद्र को परिवार के हवाले कर दिया।

    जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र कुमार जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में पाकिस्तान सीमा के समीप संदिग्ध स्थिति में मिला था। सीमा क्षेत्र में पकड़े जाने के बाद स्थानीय पुलिस ने उसे लालपोरा थाना को सौंप दिया।

    पुलिस के सहयोग से मिला बेटा 

    पूछताछ में युवक ने खुद को बिहार के मुंगेर जिले का निवासी बताया। इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मुंगेर के डीएम और एसपी से संपर्क किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आया और युवक को सकुशल वापस लाने के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की।

    टीम में असरगंज के एलईओ कुमार अमन, वासुदेवपुर थाना के सअनि सुनील कुमार और चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार राणा को शामिल किया गया।

    डीएम और एसपी के निर्देश पर टीम 15 मई को जम्मू-कश्मीर रवाना हुई। कुपवाड़ा जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर युवक को अपने संरक्षण में लिया गया और 19 मई की रात मुंगेर पहुंची।

    मेडिकल जांच के बाद धर्मेंद्र कुमार को परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। स्वजन के अनुसार धर्मेंद्र मानसिक रूप से कमजोर है। फिलहाल युवक के घर लौटने से परिवार में खुशी का माहौल है।

    यह भी पढ़ें- पूर्व जदयू विधायक गोपाल मंडल के बेटे को पुलिस ने ढूंढा, छोटे भाई से विवाद के बाद हो गए थे लापता 

    यह भी पढ़ें- कटिहार में तालिबानी सजा: साइकिल चोरी के आरोप में नाबालिग बच्ची को पेड़ से बांधा, वीडियो वायरल

    खबरें और भी