Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुंगेर में छात्रों के प्रदर्शन में घुसे उपद्रवी, पुलिस ने वीडियो फुटेज से 24 से ज्यादा को किया बेनकाब

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 07:34 PM (IST)

    नीट-यूजी पेपर लीक विरोध मार्च में हुई तोड़फोड़ के मामले में मुंगेर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। ड्रोन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो दर्जन से अधिक ...और पढ़ें

    मुंगेर में छात्रों के प्रदर्शन में घुसे उपद्रवी, पुलिस ने वीडियो फुटेज से 24 से ज्यादा को किया बेनकाब

    मुंगेर में छात्रों के प्रदर्शन में घुसे उपद्रवी, पुलिस ने वीडियो फुटेज से 24 से ज्यादा को किया बेनकाब

    HighLights

    1. नीट-यूजी विरोध मार्च में तोड़फोड़ पर पुलिस की कार्रवाई।

    2. ड्रोन, सीसीटीवी से 24 से अधिक उपद्रवियों की पहचान।

    3. सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई।

    संवाद सहयोगी, मुंगेर। नीट-यूजी पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर निकाले गए विरोध मार्च के दौरान हुई तोड़फोड़ और उपद्रव के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। ड्रोन कैमरों, शहर के सीसीटीवी नेटवर्क और मोबाइल फोन से मिले वीडियो फुटेज के आधार पर अब तक दो दर्जन से अधिक संदिग्ध उपद्रवियों की पहचान कर ली गई है।

    पुलिस का दावा है कि अन्य फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं और पहचान होने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस के अनुसार बड़ी संख्या में छात्र शांतिपूर्वक अपनी मांगों को लेकर मार्च में शामिल हुए थे।

    इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्व भी भीड़ में घुस गए और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। आरोप है कि शहर में लगे पोस्टर और बैनर फाड़े गए, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया और आपत्तिजनक नारेबाजी भी की गई।

    हर फुटेज की हो रही जांच

    एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि पूरे जुलूस की निगरानी ड्रोन कैमरों, शहर के सीसीटीवी नेटवर्क और मोबाइल फुटेज से की गई थी। उपलब्ध वीडियो और तस्वीरों के आधार पर दो दर्जन से अधिक लोगों की पहचान की जा चुकी है। अन्य वीडियो की भी बारीकी से जांच जारी है। जिनकी भी संलिप्तता सामने आएगी, उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई होगी।

    एसपी ने स्पष्ट कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना हर नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन आंदोलन की आड़ में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने या शहर का माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। ऐसे लोगों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

    अपील: पहचान बताएं, पुलिस को दें सूचना

    पुलिस ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। यदि कोई व्यक्ति वीडियो फुटेज में दिखाई दे रहे उपद्रवियों की पहचान करता है तो इसकी सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 9031828096 और 9031828099 पर दे सकता है।

    खबरें और भी

    साथ ही छात्रों से भी अपील की गई है कि वे अपने आंदोलनों में असामाजिक तत्वों को शामिल न होने दें और किसी भी उकसावे में आए बिना शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखें।

    पुलिस ने दोहराया कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और उपद्रव फैलाने वाले सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- Students Protest: मुंगेर में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, SP पर फेंकी पानी की बोतल; फाड़े सरकारी पोस्टर