Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अपनी ही सरकार पर भड़के भाजपा नेता अश्विनी चौबे, कहा- जागरूक युवा था भरत तिवारी, पुलिस ने की सुनियोजित हत्या 

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 05:40 AM (IST)

    पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर को सुनियोजित हत्या बताया और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि भ ...और पढ़ें

    भाजपा नेता अश्विनी चौबे। फाइल फोटो

    भाजपा नेता अश्विनी चौबे। फाइल फोटो

    HighLights

    1. अश्विनी चौबे ने भरत तिवारी एनकाउंटर को सुनियोजित हत्या कहा।

    2. दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, बोले चौबे।

    3. भरत तिवारी गरीबों के हक की लड़ाई लड़ने वाले युवा थे।

    संवाद सहयोगी, कांटी (मुजफ्फरपुर)।  भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बिहार की राजनीति लगातार गर्म होती जा रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे ने इसे एनकाउंटर नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या करार दिया। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिसिया अत्याचार को बढ़ने नहीं दिया जाएगा।

    जिला भाजपा पश्चिमी कार्यालय में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में चौबे ने कहा कि भरत तिवारी एक युवा सामाजिक कार्यकर्ता थे, जो गरीबों और वंचितों के हक की लड़ाई लड़ते थे।

    उन्होंने कहा कि भरत तिवारी का बहा हुआ खून व्यर्थ नहीं जाएगा। वह उनके स्वजन से मिलने आरा जा रहे हैं। उन्होंने मुजफ्फरपुर के बाद भागलपुर, बेगूसराय और समस्तीपुर में प्रस्तावित अपने सभी कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है।

    अश्विनी चौबे ने आरोप लगाया कि भरत तिवारी की हत्या एक षड्यंत्र के तहत की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया है और कुछ पुलिस अधिकारियों को निलंबित भी किया गया है, लेकिन न्याय तभी होगा, जब दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

    चौबे ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए वे अंतिम सांस तक संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने स्वयं को लोकनायक जयप्रकाश नारायण का अनुयायी बताते हुए कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने की किसी भी कोशिश का विरोध किया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि भरत तिवारी कोई अपराधी नहीं, बल्कि समाज के लिए काम करने वाला एक जागरूक युवा था।

    यह भी पढ़ें- 'बिहार में जाति के नाम पर फर्जी एनकाउंटर, बड़ी मछलियों को बचाने का प्रयास'; भरत तिवारी केस में तेजस्वी का बयान 

    यह भी पढ़ें- भरत तिवारी के परिजनों से मिले आरके सिंह, पीड़ित परिवार पर दर्ज FIR वापस लेने की मांग की 

    खबरें और भी