WhatsApp पर आए इनकम टैक्स नोटिस से सावधान, खाली हो सकता है आपका बैंक खाता
साइबर बदमाश इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग सीजन में व्हाट्सएप पर फर्जी आयकर नोटिस भेजकर ठगी कर रहे हैं। ये नोटिस मैलवेयर वाले अटैचमेंट डाउनलोड करवाकर बैंक ...और पढ़ें

WhatsApp पर आए इनकम टैक्स नोटिस से सावधान, खाली हो सकता है आपका बैंक खाता (AI Generated Image)
HighLights
व्हाट्सएप पर फर्जी आयकर नोटिस भेजकर हो रही ठगी।
संदिग्ध अटैचमेंट डाउनलोड करने से मैलवेयर इंस्टॉल होता है।
बैंक खाते खाली होने से बचने को सतर्कता बरतें।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) फाइलिंग के मौजूदा सीजन में साइबर बदमाशों ने ठगी का पैतरा बदल लिया है। इसको लेकर साइबर यूनिट आम नागरिकों को आगाह करते हुए एडवाइजरी जारी की है कि यदि व्हाट्सएप पर कोई आयकर नोटिस प्राप्त होता है तो वह एक बड़ा स्कैम हो सकता है।
बताया गया है कि स्कैमर्स आयकर विभाग के नाम से फर्जी मैसेज भेजकर लोगों को कानूनी कार्रवाई या पेनाल्टी का डर दिखाते हैं। इसके साथ ही मैसेज में टैक्स रिफंड या पेंडिंग नोटिस के नाम पर .जिप या .इएक्सइ एक्सटेंशनन फाइल अटैचमेंट डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है।
जैसे ही कोई यूजर इन संदिग्ध फाइलों पर क्लिक कर डाउनलोड करता है तो उसके मोबाइल या कंप्यूटर में मैलवेयर अपने आप इंस्टॉल हो जाता है।
इस मालवेयर के जरिए साइबर ठग यूजर के बैंकिंग डिटेल्स, पासवर्ड्स और सेंसिटिव पर्सनल डेटा की चोरी कर लेते हैं। जिससे पलक झपकते ही पूरा बैंक खाता खाली हो सकता है।
नागरिकों से अपील की है कि बिना जांच-परख किए किसी भी टैक्स नोटिस, अनजान लिंक या फाइल अटैचमेंट पर कोई एक्शन न लें। आयकर विभाग व्हाट्सएप पर ऐसे अटैचमेंट नहीं भेजता।
किसी भी प्रकार के नोटिस की पुष्टि केवल आधिकारिक ई-फाइलिंग पोर्टल पर ही करें। साइबर धोखाधड़ी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करवाएं।
यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर के ATM में फंसा डेबिट कार्ड, दीवार पर लिखे 'हेल्पलाइन' नंबर पर कॉल करते ही उड़े ₹50000