Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में बीएड का क्रेज: एडमिशन के लिए अब तक 1 लाख से अधिक आवेदन, 7 जून को इन नियमों के तहत होगी परीक्षा

    Updated: Mon, 18 May 2026 03:10 AM (IST)

    Bihar B.Ed Entrance Exam 2026 के लिए एक लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसकी परीक्षा 7 जून को होगी। अभ्यर्थी 1 जून से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंग ...और पढ़ें

    बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा। फाइल फोटो

    बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। प्रदेश भर के कालेजों में बीएड में नामांकन के लिए सात जून को होने वाली प्रवेश परीक्षा (Bihar B.Ed Entrance Exam 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदनों की संख्या एक लाख के पार पहुंच गई है। रविवार दोपहर बाद तक एक लाख छह हजार से अधिक विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए थे।

    बगैर विलंब शुल्क के साथ सोमवार तक ऑनलाइन आवेदन होगा। वहीं, 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ मंगलवार से गुरुवार तक (Bihar B.Ed Entrance Exam Apply Last Date)  अभ्यर्थियों को आवेदन का विकल्प मिलेगा। इसके बाद एडमिट कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू होगी।

    एक जून से परीक्षार्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा के लिए प्रदेश के 11 शहरों में केंद्र बनाए जाएंगे। आखिरी दिनों में ऑनलाइन आवेदन के लिए सर्वर पर लोड बढ़ेगा।

    ऐसे में नोडल विश्वविद्यालय की ओर से तकनीकी टीम को अलर्ट पर रखा गया है। ऑनलाइन आवेदन में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से तैयारी हो रही है।

    राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो. संजय कुमार ने कहा कि बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डीसी राय के निर्देश के तहत प्रवेश परीक्षा के पारदर्शी संचालन को लेकर लगातार मानिटरिंग हो रही है।

    उन्होंने कहा कि परीक्षा के लिए जल्द ही केंद्रों की सूची जारी होगी। उन्होंने बताया कि दो वर्षीय बीएड के लिए अब तक एक लाख छह हजार 242 और शिक्षा शास्त्री के लिए 234 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

    इलेक्ट्रानिक उपकरण के साथ पकड़े गए तो...

    परीक्षा हाल में मोबाइल फोन या लिखित सामग्री , प्रवेश पत्र पर कोई टिप्पणी, सादा कागज, क्लिप बोर्ड, स्लाइड रूल, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ उपकरण, डिजिटल डायरी, पामटाप, स्मार्ट घड़ी या अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाना वर्जित (Bihar B.Ed Exam Rules Electronic Device Ban) है।

    अगर कोई अभ्यर्थी इसकी अवहेलना करता हुआ पकड़ा जाता है तो उसकी उम्मीदवारी रद कर दी जाएगी। साथ ही बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के साथ आगामी परीक्षाओं में उन्हें भाग लेने से वंचित कर दिया जाएगा।

    घंटी बजने पर ही प्रश्न बुकलेट का सील तोडेंगे परीक्षार्थी

    परीक्षार्थियों को 10 बजकर 45 मिनट पर ओएमआर शीट बांट दिया जाएगा। अगर परीक्षार्थी इसमें अपना रोल नंबर सही नहीं भरेंगे तो उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

    प्रश्न बुकलेट का वितरण 10 बजकर 55 मिनट पर होगा। सभी केंद्रों पर परीक्षा प्रारंभ होने की घंटी 11 बजे बजाई जाएगी। तभी परीक्षार्थियों को प्रश्न बुकलेट का सील तोड़ना है। इससे पहले नहीं।

    केंद्र पर बिजली और पानी की व्यवस्था की देनी होगी रिपोर्ट

    केंद्रों पर बुनियादी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है। इसमें जेनरेटर और पानी की सुविधा सबसे अहम है। पर्यवेक्षकों की ओर से राज्य नोडल विश्वविद्यालय को भेजी जाने वाली रिपोर्ट में इसका वर्णन करना होगा।

    खबरें और भी

    परीक्षा के सफल संचालन के लिए केंद्रयी समन्वयक सह पर्यवेक्षक दल का गठन होगा। राज्य नोडल विश्वविद्यालय के साथ सहभागी विश्वविद्यालयों के लिए अलग - अलग कुल 15 दल होंगे। इसके अतिरिक्त हाजीपुर केंद्र के लिए अलग दल होगा।

    इन केंद्रों पर होगी परीक्षा (BRA Bihar University B.Ed Exam Centers)

    आरा, भागलपुर, छपरा, दरभंगा, गया, हाजीपुर, मधेपुरा, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, पटना और पूर्णिया।

    दो घंटे की प्रवेश परीक्षा में 120 प्रश्न, निगेटिव मार्किंग नहीं

    बीएड प्रवेश परीक्षा दो घंटे की होगी। इसमें कुल 120 प्रश्न (Bihar B.Ed Syllabus and Passing Marks 2026) पूछे जाएंगे। प्रश्न बहुवैकल्पिक होंगे। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। 

    परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। इसमें सामान्य अंग्रेजी के 15 प्रश्न, सामान्य हिंदी के 15 प्रश्न, लाजिकल एंड एनालिटिकल रीजनिंग के लिए 25 प्रश्न, सामान्य ज्ञान के लिए 40 अंक और टीचिंग एंड लर्निंग के लिए 25 प्रश्न होंगे।

    सभी प्रश्न के लिए एक - एक अंकों का निर्धारण किया गया है। अनारक्षित श्रेणी के लिए अभ्यर्थियों के लिए क्वालीफाइंग अंक 42 होगा। यानी उन्हें 32 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा।

    एससी, एसटी, बीसी, ईबीसी, डब्ल्यूबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 30 प्रतिशत यानी 36 अंक प्राप्त करना होगा।

    यह भी पढ़ें- बिहार में बीएड एडमिशन के लिए 7 जून को परीक्षा, 4 सेट में आएंगे पेपर; टाइमिंग से लेकर OMR शीट तक पूरी जानकारी

    यह भी पढ़ें- UP बीएड प्रवेश और असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा की तिथि टकराई, अभ्यर्थी परेशान; दोनों परीक्षाओं में 5 दिन अंतराल की मांग