मुजफ्फरपुर को ₹1260 करोड़ की सौगात: CM सम्राट आज करेंगे 982 योजनाओं का शिलान्यास, लेक फ्रंट भी जनता को समर्पित
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुजफ्फरपुर में ₹1260 करोड़ की 982 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इनमें सिकंदरपुर लेक फ्रंट परियोजना भी शामि ...और पढ़ें

सीएम सम्राट (फाइल फोटो)
HighLights
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ₹1260 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
982 विकास योजनाओं में सड़क, पार्क, जल निकासी शामिल हैं।
सिकंदरपुर लेक फ्रंट परियोजना मुजफ्फरपुर को समर्पित की गई।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को मुजफ्फरपुर में नगर विकास एवं आवास विभाग से संबंधित कई योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे। वे नगर विकास एवं आवास विभाग अंतर्गत बुडको एवं मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 1047.09 करोड़ रुपये की लागत से 982 विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।
इन योजनाओं के माध्यम से सड़क, जलनिकासी, पार्क, घाट, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य शहरी आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा। साथ ही 213.25 करोड़ रुपये की लागत से विकसित सिकंदरपुर लेक फ्रंट परियोजना मुजफ्फरपुर को समर्पित करेंगे। आधुनिक, स्वच्छ एवं आकर्षक शहरी पहचान मिलेगी।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला, पुलिस एवं नगर निगम प्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ बुडको एवं स्मार्ट सिटी कंपनी के पदाधिकारी देर शाम तक तैयारी में लगे रहे। जिलाधिकारी कुमार गौरव एवं नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने सिकंदरपुर लेक फ्रंट एवं एमआइटी स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। वहीं कार्यक्रम की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों के साथ ब्रीफिंग भी की गई।
सभा स्थल से पांच किमी के रेडियस में ड्रोन या बैलून समेत अन्य वस्तुओं को उड़ाने पर रोक
सीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एमआइटी एवं सिकंदरपुर लेक क्षेत्र के पांच किमी के रेडिसय में सभी तरह की उड़ान पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में डीएम कुमार गौरव ने आदेश जारी किया है। इसमें इस क्षेत्र में शनिवार से रविवार शाम चार बजे तक सभी तरह के ड्रोन, बैलून, पैरा मोटर्स, पैरा ग्लाइडर्स, हैंड ग्लाइडर्स आदि को उड़ाने पर रोक रहेगी।
खबरें और भी
सजाया गया लेक फ्रंट एरिया, पौने दो घंटे शहर में रहेंगी सीएम
सीएम के कार्यक्रम को लेकर सिकंदरपुर लेक फ्रंट एरिया को सजाया गया है। यहां आकर्षण का केंद्र फव्वारा और कलाकृतियां हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी यहां योजनाओं के शिलान्यास के साथ क्षेत्र का जायजा भी लेंगे।
इसके बाद एमआइटी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद यहां से बुडको की योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। यहीं से वे लोगों को संबोधित भी करेंगे।
इसके बाद एमआइटी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद यहां से बुडको की योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। यहीं से वे लोगों को संबोधित भी करेंगे।
कार्यक्रमों के दौरान वह करीब पौने दो घंटे तक शहर में रहेंगे। वे यहां सुबह करीब साढ़े 11 बजे आएंगे। दोपहर सवा एक बजे वह पटना के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। उनके आगमन को लेकर पुलिस केंद्र में हेलीपैड बनाया गया है।