Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरपुर में CM सम्राट चौधरी के दौरे से बदला ट्रैफिक प्लान, शहर की चार सड़कें आज 3 घंटे रहेंगी बंद

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 07:00 AM (IST)

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मुजफ्फरपुर आगमन पर सिकंदरपुर लेक और एमआईटी में शिलान्यास व उद्घाटन कार्यक्रम है। उनके दौरे के कारण शहर की चार प्रमुख सड़के ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी। फाइल फोटो

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी। फाइल फोटो

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुजफ्फरपुर में योजनाओं का करेंगे शिलान्यास व उद्घाटन।

    2. शहर की चार प्रमुख सड़कें 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेंगी।

    3. सीएम कार्यक्रम के लिए सिकंदरपुर स्टेडियम, एमआईटी में पार्किंग व्यवस्था।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को शहर में रहेंगे। वे सिकंदरपुर लेक क्षेत्र एवं एमआइटी में योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्धाटन करेंगे। उनके दौरे को लेकर एसएसपी कार्यालय ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया है।

    इसके अनुसार, मरीन ड्राइव व लक्ष्मी चौक एरिया में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक चार सड़कों पर वाहनों का यातायात बंद रहेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आने वाले वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था सिकंदरपुर स्टेडियम में की गई है। वीआइपी वाहनों की पार्किंग एमआइटी के मैदान में होगी।

    इन मार्गों में प्रवेश रहेगा अवरुद्ध (प्रातः 11 बजे से दोपहर दो बजे तक)

    • दादर पुलिस लाइन चौक से लक्ष्मी चौक जाने वाली सड़क।
    • लक्ष्मी चौक से पुलिस लाइन जाने वाली सड़क।
    • रानीसती मंदिर (सिकंदरपुर चौक) से सिकंदरपुर स्टेडियम की ओर जाने वाली सड़क।
    • करबला चौक से सिकंदरपुर स्टेडियम की ओर जाने वाली सड़क।
    • कार्यक्रम स्थल पर आने वाली सभी प्रकार के वाहन यातायात नियमों का पालन करते हुए चिह्नित पार्किंग स्थल में वाहन को लगाकर रखेंगे। 
    • एम्बुलेंस, अग्निशमन वाहन एवं अन्य आकस्मिक/आपातकालीन सेवा वाहनों के आवागमन के लिए मार्ग आवश्यकतानुसार निर्बाध एवं खुला रखा जाएगा।

    वाहनों की इस तरह होगी पार्किंग

    सीएम के कार्यक्रम को लेकर वाहनों की पार्किंग व्यवस्था भी बनाई गई है। कार्यक्रम स्थल की ओर आने वाली बसों की पार्किंग चांदनी चौक बैरिया गोलंबर-लक्ष्मी चौक होते हुए सिकंदरपुर स्टेडियम में की जाएगी। वीआइपी वाहनों की पार्किंग एमआइटी प्रवेश द्वार (गेट संख्या-एक) से प्रवेश कर दाहिनी ओर स्थित मैदान में होगी।

    सामान्य वाहनों की पार्किंग ग्रामीण पुलिस अधीक्षक आवास से पहले स्थित सीपीडब्ल्यूडी मैदान में की गई है (वी-मार्ट बैरिया अथवा किडनी अस्पताल की ओर से आने वाले वाहनों हेतु)। इसके अतिरिक्त आवश्यकता अनुसार झिटकियां रोड एवं मार्बल गली में भी अतिरिक्त पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

    परीक्षार्थियों को आवश्यकतानुसार संबंधित मार्ग से आवागमन की रहेगी अनुमति

    परीक्षार्थियों को अपना वैध प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) दिखाने पर आवश्यकतानुसार संबंधित मार्ग से आवागमन की अनुमति दी जाएगी। एसएसपी कार्यालय से कहा गया कि मुजफ्फरपुर पुलिस के साइबर सेल एवं इंटरनेट मीडिया सेल द्वारा इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म्स पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है।

    खबरें और भी

    सभी से अपील है बिना सत्यता की जांच किए किसी भी तरह के भड़काऊ, आपतिजनक एवं अमर्यादित टिप्पणी, अफवाह तथा भ्रामक पोस्ट शेयर न करें। ऐसा करने वाले की सूचना पुलिस को अविलंब सूचना दें।

    मुजफ्फरपुर को 1260 करोड़ रुपये की मिलेगी सौगात  

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को मुजफ्फरपुर में नगर विकास एवं आवास विभाग से संबंधित कई योजनाओं शिलान्यास एवं उदघाटन करेंगे। सम्राट चौधरी ने एक्स पर यह जानकारी दी है।

    उन्होंने लिखा है कि नगर विकास एवं आवास विभाग अंतर्गत बुडको एवं मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 1047.09 करोड़ रुपये की लागत से 982 विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया जाएगा।

    इन योजनाओं के माध्यम से सड़क, जलनिकासी, पार्क, घाट, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य शहरी आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा। साथ ही 213.25 करोड़ रुपये की लागत से विकसित सिकंदरपुर लेक फ्रंट परियोजना मुजफ्फरपुर को आधुनिक, स्वच्छ एवं आकर्षक शहरी पहचान प्रदान करेगी।

    समावेशी, आधुनिक एवं सतत शहरी विकास के माध्यम से नागरिकों के जीवन को अधिक सुगम और गुणवत्तापूर्ण बनाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    यह भी पढ़ें- बिहार में अब जमीन रजिस्ट्री हुई आसान, CM सम्राट चौधरी ने लॉन्च की पेपरलेस डिजिटल सिस्टम