यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भलाई का जमाना नहीं रहा... अंजान को मोबाइल देना पहुंचा देगा जेल, बिहार का ये मामला जान सिर पकड़ लेंगे
Muzaffarpur News कई बार कुछ ऐसे मामले सामने आ जाते हैं जिन्हें जानकर लगता है कि अब वाकई भलाई का जमाना नहीं रहा है। बिहार के अहियापुर से एक ऐसा ही मामल ...और पढ़ें

HighLights
- रिक्शावाले के मोबाइल से मांगी गई फिरौती की रकम
- एसएसपी ने कहा- किसी अपरिचित को नहीं दें मोबाइल
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। अहियापुर से अपहृत छात्र के मामले में अपहर्ताओं द्वारा रिक्शावाले से मोबाइल मांगाकर फिरौती की रकम मांगने के लिए कॉल किया गया था।
एसएसपी राकेश कुमार ने इस घटना की जानकारी देते हुए कहा कि इस घटना से सभी को सबक लेने की जरुरत है, ताकि आप कभी किसी परेशानी में नहीं फंसे।
अंजान को मोबाइल नहीं देने की अपील
एसएसपी राकेश कुमार ने आमलोगों से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी अपरिचित को बात करने के लिए मोबाइल नहीं दें। अगर ऐसा आप करते हैं तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
एसएसपी ने कहा कि आपके मोबाइल से किसको कॉल किया गया है। कॉल करने वाला कौन है। यह सब आप नहीं जानते हैं। ऐसे में, जब भी आपसे कोई व्यक्ति किसी तरह की समस्या बताते हुए बात करने के लिए आपसे मोबाइल मांगे तो आप नहीं दें।
श्लोक के पिता ने कहा- थैंक्यू मुजफ्फरपुर पुलिस
इधर, अपहृत पुत्र की बरामदगी के बाद पप्पू कुमार ने कहा कि अपहर्ताओं ने जो फिरौती कि राशि मांगी थी। वह उनके लिए काफी थी। पुलिस अधिकारी उसे विश्वास दिला रहे थे कि इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी।
वे अपहर्ताओं को गिरफ्तार कर उनके पुत्र को सकुशल बरामद कर लेंगे। उन्हें भी पुलिस अधिकारियों पर पूरा भरोसा था। उन्होंने पुत्र की सकुशल बरामदगी पर एसएसपी समेत पूरी टीम को थैंक्यू कहा।
ये भी पढ़ें -