Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पटना और रक्सौल के यात्रियों के लिए खुशखबरी, स्पेशल ट्रेनें जुलाई से नवंबर तक चलेंगी

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 08:22 PM (IST)

    यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि जुलाई से नवंबर तक बढ़ा दी है। इनमें रक्सौल-लोकमान्य तिलक, प ...और पढ़ें

    यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

    यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

    HighLights

    1. पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ी।

    2. ट्रेनें अब जुलाई, सितंबर और नवंबर तक चलेंगी।

    3. यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए निर्णय।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। यात्रियों की लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने मंगलवार को बताया कि यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर इन ट्रेनों का संचालन जुलाई, सितंबर और नवंबर तक जारी रहेगा।


    रक्सौल-लोकमान्य तिलक-रक्सौल (05557/05558) स्पेशल ट्रेन अब जुलाई के अंत तक चलेगी। रक्सौल से यह ट्रेन 28 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार और लोकमान्य तिलक से 30 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को परिचालित होगी। यह ट्रेन सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र और डीडीयू के रास्ते संचालित होती है।

    इसी प्रकार पटना-चर्लपल्ली-पटना (03253/03254/03255) स्पेशल का भी जुलाई के अंत तक विस्तार किया गया है। पटना से यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार तथा चर्लपल्ली से बुधवार और शुक्रवार को निर्धारित तिथियों तक चलेगी।

    पटना-खोरधा रोड जंक्शन-पटना (03230/03229) स्पेशल भी जुलाई के अंत तक जारी रहेगी। पटना से यह प्रत्येक गुरुवार और खोरधा रोड जंक्शन से प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी।

    पटना-हावड़ा-पटना (02024/02023) स्पेशल ट्रेन के परिचालन की अवधि सबसे अधिक बढ़ाई गई है। यह ट्रेन अब 27 सितंबर तक प्रत्येक रविवार को दोनों दिशाओं में चलेगी।

    वहीं, सोगरिया-धनबाद-सोगरिया (09821/09822) स्पेशल ट्रेन का संचालन 16 जुलाई से 28 नवंबर तक किया जाएगा। सोगरिया से यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार तथा धनबाद से प्रत्येक शनिवार को चलेगी।

    तीन जुलाई को मझौलिया–बेतिया रेलखंड का होगा स्पीड ट्रायल

    बेतिया। मझौलिया–बेतिया के बीच नवनिर्मित दोहरीकरण रेल लाइन पर 3 जुलाई को रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) द्वारा निरीक्षण एवं स्पीड ट्रायल किया जाएगा। इसे लेकर पूर्व मध्य रेल ने आम नागरिकों के लिए सुरक्षा संबंधी एडवाइजरी जारी करते हुए विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

    रेलवे के अनुसार, 3 जुलाई को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक सीआरएस नई दोहरीकरण रेल लाइन का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान रेलखंड पर तेज गति से स्पीड ट्रायल भी किया जाएगा। इसलिए इस अवधि में किसी भी व्यक्ति का रेलवे ट्रैक या उसके आसपास मौजूद रहना खतरनाक हो सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मझौलिया-बेतिया रेल दोहरीकरण: अब 2 जुलाई से होगा नॉन-इंटरलॉकिंग का काम, कई ट्रेनों की थमेगी रफ्तार