Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में जीविका दीदियों के साथ लोन के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, बैंक की कुर्की का खतरा

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 09:34 PM (IST)

    Bihar Jeevika Didi Fraud Case:मुजफ्फरपुर में जीविका से जुड़ी सैकड़ों दीदियां बड़े लोन फर्जीवाड़े का शिकार हो गई हैं, जहां उनके नाम पर लाखों का कर्ज नि ...और पढ़ें

    बैंक के लगातार दबाव से दीदियों को हो रही परेशानी। फाइल फोटो

    बैंक के लगातार दबाव से दीदियों को हो रही परेशानी। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Jeevika Fraud News: जिले में जीविका से जुड़ी दर्जनों दीदियां बड़े फर्जीवाड़े और ठगी का शिकार हो गई हैं। जालसाजी की वजह से अब उन पर बैंक का भारी बकाया चुकता करने का दबाव है।

    ऋण चुकता करने के लिए बैंक की ओर से सभी पीड़ित महिलाओं को नोटिस जारी किया गया है। बैंक पहुंचने पर अधिकारियों ने लोन न चुकाने की स्थिति में घर की कुर्की जब्ती करने की बात कही।

    पीड़ित दीदियों गीता देवी, संगीता देवी और किरण देवी ने बताया कि बैंक के लगातार दबाव से वे परेशान हैं। इसके अलावा परिवार के सदस्य भी उन्हें रोजाना ताने मार रहे हैं।

    दीदियों ने जीविका की जिला परियोजना प्रबंधक (डीपीएम) अनीशा गांगुली और उनके पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिलाओं का कहना है कि दोनों ने मशरूम उत्पादन और बेहतर भविष्य का झांसा देकर कागजातों पर दस्तखत कराए थे।

    महिलाओं को हर महीने 20 हजार रुपये वेतन और दो स्टाफ के लिए 12 हजार रुपये अलग से देने का वादा किया गया था। लेकिन बाद में पता चला कि उनके नाम पर लाखों रुपये का लोन निकाल लिया गया।

    दो साल तक कर्ज की किस्त न भरने के कारण महिलाओं के पासबुक बैंक के पास जब्त हैं। साथ ही वित्तीय लेनदेन रुकने से उनके कई कागजात और पहचान पत्र भी ब्लॉक हो गए हैं।

    उधर जीविका डीपीएम अनीशा गांगुली ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि दीदियां किसी के बहकावे में आकर बयान दे रही हैं और कंपनी जल्द ही कार्ययोजना जमा करेगी।

    यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में जीविका दीदियों का हंगामा, करोड़ों के ऋण घोटाले पर कंपनी निदेशक का घेराव