Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरपुर में NH-28 पर युवक की गोली मारकर हत्या, CCTV कैमरे खंगाल रही पुलिस

    By Keshav PandeyEdited By: Nishant Bharti
    Updated: Wed, 22 Jul 2026 11:39 AM (IST)

    मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में NH-28 किनारे एक अज्ञात व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अपराधियों की तलाश में सीसी ...और पढ़ें

    मामले की जांच कर रही पुलिस

    मामले की जांच कर रही पुलिस

    HighLights

    1. मोतीपुर में NH-28 किनारे अज्ञात व्यक्ति की हत्या।

    2. मंगलवार देर रात अपराधियों ने गोली मारकर की वारदात।

    3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही, पहचान अज्ञात।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। मोतीपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय एनएच -28 के किनारे अपराधियों ने एक अज्ञात व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात मोतीपुर ओवरब्रिज के समीप मंगलवार देर रात की है। इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

    जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने रात के सन्नाटे और सुनसान इलाके का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। मृतक को अपराधियों ने दो गोलियां मारी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर आसानी से फरार हो गए। बुधवार सुबह जैसे ही स्थानीय लोगों को इसकी भनक लगी, पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।

    पुलिस गश्त के दौरान पड़ी नजर

    बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात मोतीपुर थाने की पुलिस टीम इलाके में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों की नजर हाइवे के किनारे पड़े एक शव पर गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की घेराबंदी की और वरीय अधिकारियों को मामले की सूचना दी।

    पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। 

    सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही पुलिस

    पुलिस आसपास के जिलों और थानों से संपर्क कर लापता लोगों के रिकॉर्ड खंगाल रही है। पुलिस ने वैज्ञानिक जांच के लिए फॉरेंसिक की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से खोखे, खून के धब्बे और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस हाइवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों का सुराग लगाया जा सके।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- शराबबंदी वाले बिहार में खाकी की धौंस पर चौकीदार ने होटल में छलकाए जाम, मुजफ्फरपुर का Video Viral