Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • bihar
  • muzaffarpur
LIVE BLOG

Muzaffarpur Hospital Fire Live: प्रसाद अस्पताल के बाहर मरीजों के परिजनों ने किया हंगामा, भागे- भागे पहुंचे अधिकारी

मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा स्थित प्रसाद हॉस्पिटल की पांचवीं मंजिल पर आईसीयू में भीषण आग लगने से 5 मरीजों की मौत हो गई है। वहीं इस मामले में सरकार ने जांच की बात कही है।

By Digital Desk Thu, 04 Jun 2026 03:12 PM (IST)
अस्पताल के आईसीयू की तस्वीर  (जागरण फोटो)

अस्पताल के आईसीयू की तस्वीर (जागरण फोटो)

डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Hospital Fire Live: बिहार के मुजफ्फरपुर में गुरुवार तड़के ब्रह्मपुरा इलाके के प्रसिद्ध प्रसाद हॉस्पिटल में एक भयावह आग लग गई। सुबह करीब 4 बजे अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर स्थित आईसीयू वार्ड में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी इमारत में घुटन भरा और जहरीला धुआं भर गया।




4 Jun 20263:12:08 PM

Muzaffarpur Hospital Fire News: मरीजों के परिजनों ने किया हंगामा

प्रसाद अस्पताल में मरीजों के परिजनों ने OPD-1 और OPD-2 के बाहर हंगामा किया। सूचना मिलने पर सिटी एसपी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।

4 Jun 202612:25:02 PM

Bihar Hospital Fire: निशांत कुमार की चुप्पी पर सवाल

"सरकार को इस मामले का सक्रिय संज्ञान लेना चाहिए," कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा। उन्होंने मुजफ्फरपुर अस्पताल में आग लगने की घटना को लेकर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की चुप्पी पर सवाल उठाया।

4 Jun 202611:13:36 AM

Muzaffarpur Hospital Fire News: हादसे की जांच करेगी सरकार

मुजफ्फरपुर अस्पताल में लगी आग पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा, "सरकार इस मामले की जांच करने और आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए उचित कदम उठाएगी।"

4 Jun 202610:46:02 AM

Bihar Hospital Fire News: अस्पताल प्रबंधन पर होगी कार्रवाई

मुजफ्फरपुर अस्पताल में आग लगने की घटना पर जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा, "यह एक दिल दहला देने वाली घटना है, और अब चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। कुछ लोगों के घायल होने की भी खबरें हैं। 

 

यह भी पढ़ें- '25 लोग मरे हैं...', मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल हादसे में प्रत्यक्षदर्शियों के दावों से मचा हड़कंप


राज्य सरकार ने इस पूरी घटना को बहुत गंभीरता से लिया है। निर्धारित मानकों के आधार पर, जिस भी नर्सिंग होम या अस्पताल को संचालित करने की आवश्यकता होती है, यदि अस्पताल प्रबंधन उन आवश्यकताओं को पूरा करने में विफल रहा है, तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।"

4 Jun 202610:18:44 AM

Muzaffarpur Hospital Fire: शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग

मुजफ्फरपुर में एक निजी अस्पताल के ICU में आग लगने से कई लोगों की मौत हो गई। एक फायर ऑफिसर ने बताया, "हम यहां सुबह करीब 4 बजे पहुंचे। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट थी। आग बहुत बड़ी नहीं थी, लेकिन पूरी बिल्डिंग धुएं से भर गई थी, जिससे मरीजों को दिक्कत हुई। हमने राहत और बचाव अभियान चलाया और सभी मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों में भेज दिया।"

इनपुट पीटीआई के साथ

यह भी पढ़ें- 'दौड़े-दौड़े गए तो जल चुके थे', मुजफ्फरपुर अस्पताल हादसे ने ब्रेन सर्जरी और शुगर-बीपी पेशेंट की ले ली जान


4 Jun 20269:50:34 AM

Muzaffarpur Hospital Fire Live Update: सीएम ने जताया शोक

मुजफ्फरपुर के अस्पताल में भीषण आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है।

 

4 Jun 20269:29:33 AM

Muzaffarpur Hospital Fire Live Update: डीएम ने दिए जांच के आदेश

डीएम ने घटना की जांच का आदेश दिया है। पांच सदस्यीय कमेटी इसकी जांच करेगी। एडीएम आपदा के नेतृत्व में यह कमेटी बनी है। वहीं सभी मृतक के आश्रित को चार चार लाख मुआवजा देने की घोषणा

4 Jun 20269:23:20 AM

Muzaffarpur Hospital Fire Live Update: पांच मरीजों की मौत की पुष्टि 

अब तक इन मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है 

शशांक कुमार, औराई, मुजफ्फरपुर 

⁠गीता देवी, मोतीपुर, मुजफ्फरपुर 

⁠उदय कुमार, तरियानी, शिवहर 

⁠कृष्ण नंदन 

⁠चंचला कुमारी

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us