Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार को मिलेगा एक और एयरपोर्ट: पताही में निर्माण प्रक्रिया शुरू, टेंडर फाइनल; जल्द शुरू होगी विमान सेवा

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 11:33 AM (IST)

    केंद्रीय मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने बताया कि मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट का निर्माण शुरू हो गया है, और जल्द ही यहां से विमान सेवाएँ शुरू होंगी। उन्ह ...और पढ़ें

    प्रतिकात्मक तस्वीर

    प्रतिकात्मक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। पताही एयरपोर्ट के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शीघ्र ही यहां से विमान सेवा की शुरुआत हो जाएगी। उक्त बातें केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने कहीं।

    बताया कि नई दिल्ली में केंद्रीय उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से मुलाकात हुई। इस दौरान पताही एयरपोर्ट को लेकर चर्चा की गई। बताया कि हवाई अड्डे के निर्माण व जीर्णोद्धार से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी कर ली जाएंगी। इसके बाद यहां से छोटे विमान सेवा की शुरुआत होगी।

    इसके अलावा यहां पर प्रशिक्षण केंद्र भी खोला जाना है। इसके लिए भी भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से कार्रवाई की जा रही है। शीघ्र ही इसका शिलान्यास भी किया जाएगा।

    विदित हो कि पताही एयरपोर्ट का टेंडर फाइनल कर लिया गया है। 18 मार्च को नई दिल्ली में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के कार्यालय में टेंडर प्रक्रिया पूरी हुई थी। इसमें पूर्णिया में हवाईअड्डे का काम करने वाली एजेंसी को टेंडर दिया गया है।

    मंत्री ने कहा कि एक-दो सप्ताह के अंदर काम तेजी से होने लगेगा। टेंडर की कागजी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। एजेंसी के साथ शीघ्र पताही हवाई अड्डे का भ्रमण कर इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि करीब 43 करोड़ रुपये की लागत से पताही हवाई अड्डा का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इससे रनवे, टैक्सी वे, पार्किंग, कार्यालय समेत अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे।

    हैदराबाद की कंपनियां जिले में उद्योग समेत कई क्षेत्रों में करेंगी निवेश

    हैदराबाद में शनिवार को इंवेस्टर्स मीट में केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डा. राजभूषण चौधरी भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि अपने साथ पांच अधिकारियों को भी लेकर इस मीट में शामिल होने पहुंचे हैं। इसमें बियाडा व कृषि विभाग के अधिकारी हैं।

    हैदराबाद में अधिकारियों ने मुजफ्फरपुर में उद्योग के विस्तारीकरण व संभावनाओं पर ब्योरा प्रस्तुत किया। इसपर वहां के उद्योगपतियों ने विभिन्न क्षेत्रों में इंफ्रास्टक्चर डेवलप करने में योगदान देने की बात कही।

    इसके अलावा रूस के भी एक उद्योगपति ने गुगल पर मुजफ्फरपुर में उद्योग की संभावना को लेकर सर्च किया। हैदराबाद व स्थानीय अधिकारियों से इसपर चर्चा भी की। उन्होंने सराहनीय टिप्पणी भी की।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा रविवार को इसी मुद्दे पर अहम बैठक होने वाली है। हैदराबाद के उद्योगपति व कई कंपनियों ने मुजफ्फरपुर में उद्योग लगाने में अपनी दिलचस्पी दिखाई है। रूस के उद्योगपति से भी संपर्क में हैं।

    जिले में खेल मैदान, अंतरराष्ट्रीय खेल मैदान, उद्योग समेत कई क्षेत्रों में काम करने में इन कंपनियों ने रुचि ली है। कहा कि रविवार को अहम बैठक होने वाली है। इसमें अंतिम रूप से मुहर लगेगी।

    यह भी पढ़ें- समस्तीपुर में 33 दिन बाद कब्र से निकाला गया महिला का शव: मायके वालों का आरोप- हत्या कर दफनाया, अब होगा पोस्टमार्टम

    यह भी पढ़ें- PFI और हथियार तस्करी से जुड़ा था कटिहार का नाम, अब 'गजवा-ए-हिंद' मामले में हुई गिरफ्तारी

    खबरें और भी