Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कांवड़ियों के लिए VIP व्यवस्था, मुजफ्फरपुर से सुल्तानगंज, देवघर व बासुकीनाथ के लिए सरकारी बस शुरू

    By Md Samsad Edited By: Ajit kumar
    Updated: Fri, 07 Aug 2026 08:44 PM (IST)

    Muzaffarpur To Deoghar Bus Service: मुजफ्फरपुर के इमलीचट्टी डिपो से देवघर-बासुकीनाथ और रांची के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की नई बस सेवा शुरू हुई ...और पढ़ें

    इमलीचट्टी बस डिपो से देवघर और बासुकीनाथ के लिए शुक्रवार को बस सेवा शुरू हो गई। फोटो : जागरण

    इमलीचट्टी बस डिपो से देवघर और बासुकीनाथ के लिए शुक्रवार को बस सेवा शुरू हो गई। फोटो : जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur To Deoghar Bus Service: मुजफ्फरपुर के इमलीचट्टी बस डिपो से देवघर और बासुकीनाथ के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की विशेष बस सेवा शुरू हो गई है।

    शुक्रवार को इसके शुभारंभ के अवसर पर इमलीचट्टी डिपो से सुल्तानगंज के लिए कुल 23 श्रद्धालु रवाना हुए। इस पहली यात्रा में 15 महिला और 8 पुरुष श्रद्धालु शामिल थे जिन्होंने सरकारी बस सेवा का लाभ उठाया।

    प्रतिदिन शाम को रवानगी

    यह सरकारी बस सेवा हर दिन शाम सात बजे इमलीचट्टी डिपो से बासुकीनाथ के लिए रवाना की जाएगी। यह बस समस्तीपुर, बरौनी और सुल्तानगंज होते हुए देवघर के रास्ते बासुकीनाथ तक का सफर तय करेगी।

    यात्रियों के लिए इस पूरी यात्रा का किराया लगभग 463 रुपये निर्धारित किया गया है।

    सावन में सुगम यात्रा

    क्षेत्रीय प्रबंधक विवेकानंद मिश्रा ने बताया कि सावन महीने में देवघर और बासुकीनाथ जाने वाले कांवड़ियों के लिए यह सेवा काफी सुविधाजनक साबित होगी। श्रद्धालु इस बस सेवा का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन माध्यम से एडवांस बुकिंग कराकर अपनी सीट रिजर्व कर सकते हैं। बस के शुभारंभ के दौरान प्रतिष्ठान अधीक्षक रवि नारायण और कार्यालय अधीक्षक शिरीष रंजन सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

    रांची के लिए बस

    देवघर के अलावा मुजफ्फरपुर से रांची के लिए भी एक नई सरकारी बस सेवा की शुरुआत की गई है। यह बस इमलीचट्टी से खुलकर हाजीपुर, पटना, बख्तियारपुर, हजारीबाग और रामगढ़ होते हुए रांची पहुंचेगी।

    मुजफ्फरपुर से रांची तक के सफर के लिए यात्रियों को लगभग 599 रुपये किराया देना होगा।

    श्रद्धालुओं को मिली सुविधा

    निगम द्वारा शुरू की गई इन दोनों नई बस सेवाओं से श्रद्धालुओं और आम यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। धार्मिक यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को अब निजी वाहनों या ट्रेनों की अनिश्चितता पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

    निगम प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए बस स्टैंड पर सभी आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिए हैं।

    यह भी पढ़ें- देवघर व बासुकीनाथ जाना हुआ आसान, आज से शुरू हुई सरकारी बस सेवा, ऑनलाइन बुकिंग उपलब्ध