मुजफ्फरपुर में हाइवे पर खून से लथपथ मिली महिला, पुरुष मित्र पर गोली मारकर चलती कार से फेंकने का आरोप
मुजफ्फरपुर में एक महिला को चलती कार से फेंक दिया गया, जिसे उसके पुरुष मित्र ने गोली मारी थी। अहियापुर ...और पढ़ें

मुजफ्फरपुर में महिला को गोली मारी। सांकेतिक फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अहियापुर थाना क्षेत्र के मेडिकल ओवरब्रिज के समीप मोतिहारी - दरभंगा हाइवे पर देर रात एक महिला को गोली मार दी गई। उसे चलती कार से फेंक दिया गया।
घायल महिला की पहचान अनीता (30) के रूप में हुई है। वह जींस पैंट और टी-शर्ट पहने हुई है। अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है।
घायल महिला को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। चिकित्सक महिला के इलाज संबंधित लगातार निगरानी कर रहे हैं। इधर, एसकेएमसीएच ओपी पुलिस महिला से मिलने वाले लोगों पर नजर बनाए हुई है।
पुरुष मित्र ने मारी गोली
बताया जा रहा है कि महिला की गर्दन में गोली मारकर उसके पुरुष मित्र ने कार से सोमवार की देर रात सड़क पर फेंक दिया। दरभंगा फोरलेन पर अहियापुर थाना अंतर्गत मेडिकल ओवरब्रिज पर सोमवार की रात करीब 11 बजे यह घटना हुई।
पुल के नीचे खड़ा थाने का गश्ती दल जब आवाज सुनकर ओवरब्रिज पर गया तो वहां सड़क पर खून से लथपथ महिला दिखी। पुलिस ने उसे सड़क से उठाकर एसकेएमसीएच अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत अत्यधिक खून रिसाव के कारण चिंताजनक बनी हुई है।
शादीशुदा है अनीता
एसडीपीओ टाउन टू विनीता सिन्हा ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर पूछताछ की, जिसके बाद कार सवार को पकड़ने के लिए दरभंगा रूट के सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कराया गया।
महिला से मिली जानकारी के मुताबिक बताया कि वह हाजीपुर से कार से एक पुरुष मित्र के साथ मधुबनी के बासोपट्टी जा रही थी। बासोपट्टी में एक समारोह में शामिल होना था। वह मूल रूप से वैशाली जिले के राजापाकड़ गांव के नरेश राय की पत्नी हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।