Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिना हाथ लगाए खेत से कटेगी बंदगोभी, पूसा विश्वविद्यालय ने विकसित की Cabbage Cutter Machine

    Updated: Mon, 06 Apr 2026 12:14 PM (IST)

    डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के विज्ञानियों ने मुजफ्फरपुर में बंदगोभी काटने की बैटरी-चालित मशीन विकसित की है। पांच साल के शोध ...और पढ़ें

    पूसा विश्वविद्यालय में विकसित की गई कैबेज कटर मशीन। फाइल फोटो

    पूसा विश्वविद्यालय में विकसित की गई कैबेज कटर मशीन। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    अजय पांडेय, मुजफ्फरपुर। कृषि कार्यों के आधुनिकीकरण और यांत्रिकीकरण को बढ़ाने के उद्देश्य से डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के विज्ञानियों ने बंदगोभी को खेतों से काटने और स्टोर करने की मशीन (कैबेज कटर) बनाई है।

    करीब पांच वर्षों के तकनीकी शोध, क्रमिक विकास और प्रत्यक्षण के बाद कृषि अभियंत्रण एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के विज्ञानियों ने प्रधान विज्ञानी डॉ. पीके प्रणव के नेतृत्व में विकसित किया है।

    बैटरीयुक्त मोटर से चलने वाली मशीन को हल की तरह खेतों में घुमाया जाता है। साइकिल के दो पहियों पर तैयार यह यंत्र खेतों में जाने के लिए सरल और सहज है।

    डॉ. प्रणव की मूल अवधारणा पर केंद्रित इस यंत्र पर वर्ष 2019 में काम शुरू किया गया था, जो 2023 में पूरा हुआ। इस वर्ष 13 से 15 मार्च को विश्वविद्यालय में आयोजित किसान मेले में प्रस्तुत किया गया था।

    कन्वेयर बेल्ट के सहारे जुड़ा स्टोरेज सिस्टम

    सीनियर टेक्नीशियन जमीलुर रहमान ने बताया कि मशीन का स्टोरेज सिस्टम मोटर के सहारे काम करता है। इसमें लगा कटर (ब्लेड) हैंड लीवर से जुड़ा होता है। मशीन को खेतों में घुमाने के दौरान बंदगोभी को काटकर पट्टे (कन्वेयर बेल्ट) के सहारे स्टोर किया जाता है।

    लीवर को हाथ से खींचने पर कटर काम करता है, जबकि मोटर से जुड़े कन्वेयर बेल्ट को चलाने के लिए 12 वोल्ट की लीथियम आयन बैटरी लगाई गई है। 12 वोल्ट की बैटरी एक बार चार्ज करने पर पांच घंटे तक कटाई करने में सक्षम है। इससे प्रतिघंटा 207 से 221 बंदगोभी काटी जा सकती है।

    यह भी पढ़ें- बिहार का पहला शिल्पग्राम अक्टूबर तक होगा तैयार; मिथिला पेंटिंग्स से सजेंगे घर, पूरे गांव में लगेगी सोलर लाइट 

    यह भी पढ़ें- LPG की झंझट खत्म... सूरज की रोशनी से चार्ज होगा ये कुकिंग सिस्टम, रात में भी पकेगा खाना; ट्रायल सफल


    खबरें और भी