Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरपुर में श्रावणी मेले की भव्य तैयारी, कांवरियों के लिए पहली बार दो जगहों पर बनेगी हाईटेक टेंट सिटी

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 10:21 AM (GMT+05:30)

    मुजफ्फरपुर में 30 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावणी मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार कांवरियों के लिए पहली बार दो हाईटेक टेंट सिटी बनाई जा रही हैं ...और पढ़ें

    दो जगहों पर बनेगी हाईटेक टेंट सिटी (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

    दो जगहों पर बनेगी हाईटेक टेंट सिटी (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

    HighLights

    1. श्रावणी मेले की तैयारी मुजफ्फरपुर में 30 जुलाई से शुरू

    2. कांवरियों के लिए पहली बार दो हाईटेक टेंट सिटी बनेंगी

    3. टेंट सिटी में भोजन, चिकित्सा, सुरक्षा सहित सभी सुविधाएं

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। श्रावणी मेले की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गई है। 30 जुलाई से इसकी शुरुआत हो रही है। इस बार दो जगहों पर कांवरियों के लिए टेंट सिटी का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए फकुली स्थित रजला चौक व आरडीएस कालेज को चिह्नित किया गया है। पहली बार दो जगहों पर टेंट सिटी बनाने का निर्णय लिया गया है। यह पर्यटन विभाग की ओर से बनाया जाएगा। 

    प्रत्येक टेंट सिटी में कम से कम दो-दो हजार कांवरियों के ठहरने की सुविधा होगी, जबकि प्रत्येक वर्ष एकमात्र आरडीएस कॉलेज में ही टेंट सिटी बनाई जाती थी। 

    भोजन व पेयजल की रहेगी सुविधा 

    कांवरियों की बढ़ती भीड़ व सुविधा देखते हुए इस बार दो जगहों पर टेंट सिटी बनाई जाएगी। इसमें कांवरियों के लिए बिस्तर भी लगाए जाएंगे ताकि वे पहलेजा घाट से जलबोझी कर आने के बाद आराम कर सकें। 

    यह वाटरप्रूफ टेंट होता है। इसमें फोल्डिंग बेड, गद्दे, साफ चादर व तकिया की व्यवस्था होती है। भोजन व पेयजल की सुविधा रहती है। 24 घंटे चिकित्सक, पारा मेडिकल स्टाफ व आपातकालीन दवाओं के साथ प्राथमिक उपचार व स्ट्रेचर की व्यवस्था भी रहेगी। 

    कांवरियों की सुविधा के लिए शौचालय व स्नानघर भी बनाए जाएंगे। टेंट में बिजली, पंखे व मोबाइल चार्जिंग की भी सुविधा रहेगी। टेंट सिटी के अंदर व बाहर सुरक्षा गार्ड, पुलिस बल की तैनाती और सीसी कैमरे से निगरानी की जाती है।

    खबरें और भी

    मंदिर में भी जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण  

    बाबा गरीबनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने बताया मंदिर के अंदर कुछ जगहों पर पत्थर खराब हो गए थे। इसे बदलने का काम पूरा कर लिया गया है। अभी मंदिर के शिखर का रंगरोगन किया जा रहा है। 

    सेवादल के दो हजार सदस्य कांवरियों की सेवा करेंगे। इसके लिए 19 सेवादलों का चयन किया गया है। प्रत्येक दल से 80-80 सदस्य रहेंगे। इसके लिए आवेदन प्राप्त किया जा रहा है। इस बार भी अरघा से ही बाबा पर जलाभिषेक किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर समेत बिहार के 5 डाकघरों का होगा कायाकल्प, 20 करोड़ रुपये होंगे खर्च