Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरपुर समेत बिहार के 5 डाकघरों का होगा कायाकल्प, 20 करोड़ रुपये होंगे खर्च

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 10:18 PM (IST)

    डाक विभाग दिल्ली के जनसेवा कनेक्ट मॉडल की तर्ज पर बिहार के प्रमुख डाकघरों को आधुनिक स्वरूप देगा, जिसमें मुजफ्फरपुर भी शामिल है। पहले चरण में पटना और म ...और पढ़ें

    फाइल फोटो

    फाइल फोटो

    HighLights

    1. दिल्ली के जनसेवा कनेक्ट मॉडल पर बिहार के डाकघरों का आधुनिकीकरण।

    2. पहले चरण में पटना, मशरक सहित पांच डाकघरों का होगा विकास।

    3. मुजफ्फरपुर में भी भविष्य में आधुनिक और तकनीक आधारित सेवाएं मिलेंगी।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। डाक विभाग अब अपने डाकघरों को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। दिल्ली में सफलतापूर्वक विकसित किए गए जनसेवा कनेक्ट मॉडल की तर्ज पर बिहार के प्रमुख डाकघरों को भी नए स्वरूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है।

    पहले चरण में पटना और मशरक में इस माडल पर कार्य शुरू होगा, जबकि मुजफ्फरपुर समेत अन्य प्रमुख डाकघरों को भी आगामी चरणों में इसी तर्ज पर विकसित करने की तैयारी है।

    डाक विभाग ने रिनोवेशन एंड ब्रांडिंग आफ पोस्टल बिल्डिंग (पीसीओ) योजना के तहत बिहार के पांच डाकघरों का चयन किया है। इनमें अनिसाबाद एसओ (पटना), गया आरएस एसओ, मशरक एमडीजी, किशनगंज एमडीजी और भागलपुर सिटी एसओ शामिल हैं। उसके बाद मुजफ्फरपुर में बनाने का प्रस्ताव है। इन सभी परियोजनाओं के लिए 400-400 लाख रुपये का बजट प्रावधान किया गया है।

    पोस्ट मास्टर जनरल पवन कुमार सिंह के अनुसार मुजफ्फरपुर में भी भविष्य में इसी तर्ज पर डाकघर के विकास की योजना है। इसके लागू होने के बाद शहर के लोगों को आधुनिक, तकनीक आधारित और अधिक सुविधाजनक सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सकेंगी। हालांकि मुजफ्फरपुर का प्रधान डाकघर में सारी सुविधाएं हैं, फिर भी इसको जीर्णोद्वार कर बनाया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Bihar Police SI Exam Leaked : 6 लाख का रेट, ब्लूटूथ से नकल और ब्लैंक चेक, परीक्षा से पहले साल्वर गिरोह की सीक्रेट मीटिंग

    यह भी पढ़ें- सावधान! मुजप्फरपुर-हाजीपुर रूट पर बदमाशों का आतंक, चलती ट्रेन में यात्रियों पर हमला कर हो रही लूटपाट