CM नीतीश के बिहारशरीफ दौरे को लेकर कई इलाकों में रेड जोन का एलान, ड्रोन और एयरबैलून उड़ाने पर रोक
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिहारशरीफ दौरे के मद्देनजर जिला प्रशासन ने कई इलाकों को अस्थायी रेड जोन घोषित किया है। सुरक्षा कारणों से ड्रोन और एयर बैलून ...और पढ़ें
HighLights
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिहारशरीफ दौरे के लिए सुरक्षा कड़ी।
कई इलाकों को अस्थायी रेड जोन घोषित, ड्रोन पर प्रतिबंध।
यातायात सुचारु रखने 14 मार्गों पर वाहन प्रतिबंधित, पार्किंग व्यवस्था।
जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जिले के समृद्ध यात्रा पर आएंगे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरे दिन बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र के कई इलाकों को अस्थाई रेड जोन घोषित जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने किया है।
रेड जोन के संबंध में डीएम कुंदन कुमार ने निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को पूरी तरह मुकम्मल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए। उसी के आलोक में एसपी भारत सोनी ने मुख्यमंत्री के चिन्हित कार्यक्रम स्थल को असथाई रेड जोन घोषित कर दिया है। इन इलाकों में ड्रोन व एयर बैलून उडा़ने तथा पारा मोटर्स आदि उड़ने वाले वस्तुओं के उड़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है।
कई इलाके में अस्थायी रेड जोन का एलान
इस संबंध में डीएम ने बताया सुरक्षा की दृष्टिकोण से मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल दीपनगर स्टेडियम, पंचाने नदी रिवर फ्रंट, कोसुक नदी, भरावपर फ्लाईओवर को भी अस्थाई रेड जोन घोषित किया गया है।
उन्होंने बताया कि रेड जोन घोषित इलाकों पर निर्धारित नियमों की अनुपालन कराने की जिम्मेदारी बिहारशरीफ के एसडीओ व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिहारशरीफ -1 को दिया गया है।
इस इलाके में रहेगा वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित
एसपी के निर्देश से मुकम्मल यातायात प्लान बनाया गया है। बिहारशरीफ शहरी क्षेत्र में यातायात की सुचारू संचालन सुनिश्चित हो इसके लिए लगभग 14 शहरी मार्ग पर पूरी तरह सभी प्रकार के व्यवसायिक एवं सवारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाया गया है। किन इलाकों में वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगा और किस रास्ते वाहन परिचालित होंगे इसका पूरी रूट चार्ट नक्शा के माध्यम से प्रेषित किया गया है।
खबरें और भी
वहीं मुख्यमंत्री के सभा स्थल दीपनगर स्टेडियम के नजदीक एक से छह वाहन पार्किंग बनाया गया है। इसके अतिरिक्त बी.आर. डिग्री कालेज दीपनगर परिसर, कालाली मोड़ दीपनगर से स्टेडियम के पीछे, कोसुक मोड़ से स्टेडियम की ओर जाने वाले रास्ते में तथा प्रेम पैलेस के पीछे मैदान में वाहन पार्किंग होगी।
सभी पार्किंग स्थल की व्यवस्था करने की जवाबदेही बीडीओ बिहारशरीफ को दी गई है।