नालंदा में पारिवारिक कलह ने ली 2 जानें, ससुर और बहू ने की आत्महत्या, बेटे ने भी खाया कीटनाशक
नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र के बिशुनपुर में एक ही परिवार के ससुर और पुतोह ने आत्महत्या कर ली, जबकि पुत्र की हालत गंभीर बनी हुई है। ...और पढ़ें
-1784424404594_m.webp)
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)
HighLights
नालंदा के बिशुनपुर में ससुर और पुतोह ने की आत्महत्या।
पारिवारिक विवाद के बाद पुत्र रंजीत कुमार की हालत गंभीर।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की, सहायता पहुंचाई।
संवाद सूत्र, चंडी (नालंदा)। नालंदा जिले के चंडी थाने क्षेत्र विशुनपुर में शनिवार को एक ही परिवार के दो सदस्य ससुर दिलेंद्र तांती और पुतोह गौरी देवी ने आत्महत्या कर ली। वहीं, पुत्र रंजीत कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
उनका उपचार चंडी में एक निजी क्लीनिक में कराया जा रहा है। यहां से चिकित्सक ने रेफर कर दिया था। लेकिन स्वजन ने गरीबी का हवाला देकर किसी दूसरे अस्पताल में मरीज को ले जाने में असमर्थता जताई।
सूचना पर हिलसा डीएसपी, चंडी अंचल पुलिस निरीक्षक चंदन कुमार तथा प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार मौके पर पर्याप्त पुलिस बल एवं एम्बुलेंस के साथ पहुंच कर तुरंत सहायता पहुंचाई।
पुलिस के अनुसा, 62 वर्षीय दिलेन्द्र तांती और उनके पुत्र रंजीत के बीच गौरी देवी को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी तनाव में रंजीत और उनकी पत्नी गौरी ने कुछ खा लिया जिससे उन दोनों का स्वास्थ्य बिगड़ गया।
यह सुन रंजीत के पिता दिलेंद्र ने भी आत्महत्या कर ली। तीनों को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन दो की मृत्यु हो चुकी थी। रंजीत कुमार का उपचार कर रहे चिकित्सक ने बताया कि स्थिति बहुत गंभीर बनी हुई है और खतरे से बाहर नहीं है।
ग्रामीणों ने बताया कि रंजीत दंपती ने दोपहर में ही आत्महत्या का प्रयास किया था। लेकिन पड़ोसियों की नजर गई और बचा लिया था। उसके बाद दोनों स्थानीय बाजार आए और कीटनाशी खरीद ली। घर पहुंचते ही दोनों की तबीयत बिगड़ गई।