Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हल्की बारिश ने नालंदा स्मार्ट सिटी के दावों की खोल दी पोल, कीचड़ से लथपथ हुई सड़कें

    Updated: Sun, 22 Mar 2026 12:39 PM (IST)

    हल्की बारिश ने बिहारशरीफ के 'स्मार्ट सिटी' दावों की पोल खोल दी है। ईद के दौरान सड़कें कीचड़ और जलजमाव से भर गईं, जिससे लोगों को भारी परेशानी हुई। ...और पढ़ें

    स्मार्ट सिटी के दावों पर कीचड़ की परत। फोटो जागरण

    स्मार्ट सिटी के दावों पर कीचड़ की परत। फोटो जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ। कीचड़, फिसलन, भनभनाती मक्खियों का झुंड। कुछ यही तस्वीर हमारे स्मार्ट सिटी का है। दावे बड़े हैं, लेकिन हकीकत इसके विपरीत है। शुक्रवार की शाम हुई हल्की वर्षा शहर के लोगों के लिए आफत बन गई। एक ओर ईद की खुशियां तो दूसरी ओर कीचड़ से सनी सड़कें।

    ऐसे में प्रश्न उठना लाजमी है। हर वार्ड में टैक्स कलेक्शन का शिविर लगा है। अधिक से अधिक टैक्स वसूली पर जोर दिया जा रहा है। हैरत इस बात की है कि लोगों की समस्याएं जानने के लिए कभी भी कोई अब तक नहीं लगाया गया।

    सड़कों पर कीचड़ और जलजमाव

    हल्की वर्षा के बाद शहर के कई इलाकों में जलजमाव और कीचड़ की समस्या उत्पन्न हो गई। सड़कों पर फिसलन बढ़ गई, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जगह-जगह गंदगी और भनभनाती मक्खियों ने हालात को और खराब कर दिया।

    इन क्षेत्रों की स्थिति सबसे खराब

    रामचन्द्रपुर, भरावपर, सोगरा कालेज रोड, झींगनगर और कटरा स्थित सब्जी बाजार समेत कई वार्डों की सड़कें कीचड़ से सनी नजर आईं। कई जगहों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया।

    टैक्स वसूली पर जोर, समस्याओं पर ध्यान नहीं

    नगर निगम द्वारा हर वार्ड में टैक्स कलेक्शन शिविर लगाए जा रहे हैं और अधिक से अधिक राजस्व जुटाने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि उनकी समस्याएं सुनने या समाधान के लिए कोई शिविर या पहल अब तक नहीं की गई है।

    खबरें और भी

    हर साल दोहराई जाती है समस्या

    लोगों ने बताया कि वर्षा के बाद शहर की स्थिति विकराल हो जाती है। बावजूद इसके, नगर निगम द्वारा स्थायी समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

    यह भी पढ़ें- वैशाली के स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, शिक्षा का माहौल बेहतर बनाने के लिए उठाया गया कदम

    यह भी पढ़ें- जनगणना 2027: बक्सर में मकानों की लिस्टिंग शुरू, आर्थिक स्थिति और रहन-सहन से जुड़े पूछे जाएंगे 33 सवाल

    नगर आयुक्त ने कहा कि वर्षा के कारण कुछ स्थानों पर जलजमाव की समस्या सामने आई है। सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही प्रभावित इलाकों में स्थिति सामान्य कर दी जाएगी।

    -

    कुमार निशांत विवेक, नगर आयुक्त, बिहारशरीफ