जनगणना 2027: बक्सर में मकानों की लिस्टिंग शुरू, आर्थिक स्थिति और रहन-सहन से जुड़े पूछे जाएंगे 33 सवाल
भारत सरकार द्वारा 2027 में शुरू होने वाली जनगणना के पहले चरण में मकानों का सूचीकरण किया जाएगा। इसमें गृहस्वामी की आर्थिक स्थिति और रहन-सहन से जुड़े 33 ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, ब्रह्मपुर (बक्सर)। भारत सरकार द्वारा शुरू की गई जनगणना 2027 में सबसे पहले मकान का सूची करण किया जाएगा और इसमें कुल 33 प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों से गृहस्वामी की आर्थिक और रहन-सहन की पूरी स्थिति की जानकारी हो जाएगी। पूरा विवरण डिजिटल रजिस्टर मे सीएमएमएस पोर्टल पर लोड रहेगा।
इस बार कई कारणों से वर्ष 2027 में जनगणना का कार्य शुरू किया गया है। इसके लिए ब्रह्मपुर प्रखंड में 490 गणना प्रगणक, 87 सुपरवाइजर, एक चार्ज अधिकारी, एक उप चार्ज अधिकारी बनाए गए हैं। एक प्रगणक 150 घरों की सूची बनाएंगे। मकान सूची करण का कार्य दो मई से शुरू होगा और 31 मई 26 तक पूरा कर देना है।
इस सूची में गृह स्वामी का नाम, कच्चा, पक्का या झोपड़ी के बने मकान और उसकी दीवार, नाली का बहाव, शौचालय, रेडियो, साइकिल, ट्रांजिस्टर, स्कूटर, कार, जीप, वैन, पेयजल और प्रकाश के स्रोत, एलपीजी, इंटरनेट, लैपटाप आदि से संबंधित कुल 33 प्रकार की जानकारी देनी होगी। पिछली बार 2011 की जनगणना में 27 प्रकार की जानकारी मांगी गई थी।
तीन प्रकार के बनेंगे रजिस्टर
इस बार के डिजिटल जनगणना में ग्राम रजिस्टर, नगर रजिस्टर और एक चार्ज रजिस्टर बनेंगे। यह जनगणना का मुख्य दस्तावेज होगा। इसमें गांव का नाम, क्षेत्रफल, गली, मोहल्ला, वार्ड का नाम, बोलचाल की भाषा आदि विवरण रहेगा। जनगणना में 150 परिवारों पर एक नजरी नक्शा बनेगा। इसमें मकान के अलावा मंदिर, मस्जिद, अस्पताल, विद्यालय, तालाब आदि संरचना का विवरण रहेगा।
खबरें और भी
जनगणना में पहले मकान का सूचीकरण होगा। इसके लिए सुपरवाइजर और प्रगणक का चयन कर स्थानीय स्तर पर उन्हें प्रशिक्षित किया गया है। गांव का सर्वेक्षण कर नजरी नक्शा तैयार करने के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है।
सोनू कुमार, बीडीओ सह चार्ज अधिकारी, ब्रह्मपुर।