Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सत्ता छूटी, लेकिन साथ की याद नहीं… कल्याण बिगहा पहुंच पत्नी मंजू सिन्हा को याद कर भावुक हुए नीतीश-निशांत

    Updated: Thu, 14 May 2026 10:45 PM (IST)

    पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कल्याण बिगहा गांव पहुंचकर पत्नी मंजू सिन्हा की 20वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित ...और पढ़ें

    नीतीश कुमार कल्याण बिगहा गांव पहुंचे

    नीतीश कुमार कल्याण बिगहा गांव पहुंचे

    संवाद सूत्र, हरनौत(नालंदा)। पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य Nitish Kumar ने गुरुवार को अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचकर पत्नी मंजू सिन्हा की 20वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

    इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री Nishant Kumar भी मौजूद रहे। मंत्री बनने के बाद निशांत कुमार पहली बार गांव पहुंचे थे। वहीं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार का भी यह पहला गांव दौरा था।

    ग्राम देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

    कल्याण बिगहा पहुंचने के बाद नीतीश कुमार और निशांत कुमार ने सबसे पहले ग्राम देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद दोनों ने स्मृति वाटिका पहुंचकर मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

    पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने माता-पिता परमेश्वरी देवी और वैद्य रामलखन सिंह की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। निशांत कुमार ने भी दादा-दादी की प्रतिमाओं पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

    पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पहले की तरह कड़ी रही और प्रशासनिक अधिकारी लगातार मौजूद रहे।

    नेताओं और अधिकारियों की रही मौजूदगी

    श्रद्धांजलि कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री Shravan Kumar, सांसद Kaushalendra Kumar, अस्थावां विधायक जितेंद्र कुमार और राजगीर विधायक कौशल किशोर समेत कई जदयू नेता शामिल हुए।

    इसके अलावा पटना रेंज के आईजी जितेंद्र राणा, नालंदा डीएम कुंदन कुमार और एसपी भारत सोनी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

    जदयू प्रखंड अध्यक्ष रविकांत कुमार ने बताया कि नीतीश कुमार और निशांत कुमार के स्वागत के लिए घर पर खीर, पूरी और सब्जी की व्यवस्था की गई थी।

    करीब एक घंटे गांव में रहे नीतीश

    सूत्रों के अनुसार नीतीश कुमार और निशांत कुमार ने गांव में करीब एक घंटा समय बिताया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों, पार्टी नेताओं और स्वजनों से मुलाकात कर बातचीत भी की।

    कल्याण बिगहा में दोनों नेताओं के आगमन को लेकर गांव में सुबह से ही हलचल बनी रही और बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने पहुंचे।

    गांव दौरे को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चाओं का दौर तेज रहा।

    यह भी पढ़ें- बिहार का CM बनने के सवाल पर निशांत कुमार का 'साइलेंट पास', कहा- मां की बहुत याद आ रही