Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राजगीर में लगेगा क्रिकेट सितारों का मेला, वैभव-रिंकू और भुवी समेत कई दिग्गज दिखाएंगे अपना जलवा

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 04:15 PM (GMT+05:30)

    बिहार क्रिकेट संघ को बीसीसीआई के 2026-27 घरेलू सत्र में आठ मैचों की मेजबानी मिली है, जिनमें से सात मुकाबले राजगीर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ह ...और पढ़ें

    भुवनेश्वर कुमार, वैभव सूर्यवंशई और रिंकू सिंह।

    भुवनेश्वर कुमार, वैभव सूर्यवंशई और रिंकू सिंह।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ। बिहार के क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। बीसीसीआई के घरेलू सत्र 2026-27 में बिहार क्रिकेट संघ को आठ घरेलू मैचों की मेजबानी मिली है। इनमें से सात मुकाबले राजगीर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। इन मैचों के दौरान भारतीय घरेलू क्रिकेट और आईपीएल के कई चर्चित खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे।

    संभावित खिलाड़ियों में वैभव सूर्यवंशी, रिंकू सिंह, उमरान मलिक, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, आकिब नबी और शाकिब हुसैन जैसे नाम शामिल हैं। इससे पहली बार नालंदा की धरती पर इतने बड़े खिलाड़ियों को खेलने का अवसर मिलेगा।

    इन मुकाबलों की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बीसीसीआई ने स्टेडियम की पिच और मैदान को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार कराने के लिए अपने चीफ क्यूरेटर आशीष भौमिक को राजगीर भेजा है।

    उनके नेतृत्व में पिच और आउटफील्ड को अंतिम रूप दिया जा रहा है। राजगीर पहुंचने पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नालंदा के सचिव गोपाल कुमार सिंह ने बुके देकर उनका स्वागत किया।

    C-181-1-PAT1182-416966

    आशीष भौमिक के साथ बिहार क्रिकेट संघ के चीफ क्यूरेटर देवी शंकर तथा सहयोगी क्यूरेटर हिमांशु, मोनू और राजीव रंजन भी मैदान की तैयारियों में जुटे हैं। लक्ष्य है कि सभी मैच बीसीसीआई के निर्धारित मानकों के अनुरूप आयोजित हों।

    बिहार क्रिकेट संघ को इस सत्र में कुल आठ घरेलू मुकाबलों की मेजबानी मिली है। इनमें तीन रणजी ट्रॉफी, तीन कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी और दो कूच बिहार ट्रॉफी के मैच शामिल हैं। इनमें से सात मुकाबलों का आयोजन राजगीर स्टेडियम में होगा।

    रणजी ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-ए)

    • 11 अक्टूबर 2026 : बिहार बनाम उत्तर प्रदेश
    • 17 जनवरी 2027 : बिहार बनाम जम्मू-कश्मीर
    • 24 जनवरी 2027 : बिहार बनाम विदर्भ

    कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी (ग्रुप-सी)

    • 19 अक्टूबर 2026 : बिहार बनाम गोवा
    • 27 अक्टूबर 2026 : बिहार बनाम बड़ौदा
    • 18 जनवरी 2027 : बिहार बनाम बंगाल

    कूच बिहार ट्रॉफी (ग्रुप-डी)

    • 11 दिसंबर 2026 : बिहार बनाम तमिलनाडु
    • 26 दिसंबर 2026 : बिहार बनाम सौराष्ट्र

    क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नालंदा के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि राजगीर में राष्ट्रीय स्तर के मैचों का आयोजन नालंदा के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक साबित होगा। इससे जिले में क्रिकेट को नई पहचान मिलेगी और युवा खिलाड़ियों को बड़े खिलाड़ियों को करीब से देखने तथा उनसे सीखने का अवसर मिलेगा।

    खबरें और भी

    उन्होंने इस आयोजन के लिए बिहार सरकार तथा बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हर्षवर्धन, सचिव जियाउल आरिफीन और पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

    यह भी पढ़ें- ग्लास ब्रिज और जू सफारी का बढ़ा क्रेज, 5 महीने में राजगीर पहुंचे 1 करोड़ से अधिक पर्यटक