Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नवादा के एकम्बा सरकारी स्कूल में गैस खत्म, मध्याह्न भोजन योजना बाधित; संचालकर पर मनमानी का आरोप

    Updated: Mon, 16 Mar 2026 03:33 PM (IST)

    सिरदला के मध्य विद्यालय एकम्बा में गैस खत्म होने से सोमवार को मध्याह्न भोजन योजना बाधित रही। गैस न मिलने के कारण बच्चों को अधपका भोजन मिला, जो बर्बाद ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, सिरदला (नवादा)। प्रखंड के चौकिया पंचायत स्थित मध्य विद्यालय एकम्बा में अचानक गैस खत्म हो गया। भोजन अभी कुछ ही तरह से पक्का कि गैस खत्म हो जाने से जाने जहां एक तरफ अधपक्का भोजन स्कूली बच्चे नही खाये और भोजन भी बर्बाद हो गया। वहीं दाल सब्जी आदि नही बनी।

    गैस उपलब्ध नहीं होने से एमडीएम भोजन बाधित

    विद्यालय सूत्र के अनुसार, विद्यालय में सोमवार को एमडीएम योजना बाधित रही है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश रंजन ने बताया कि भरा हुआ गैस सलेंडर को लेकर गैस एजेंसी से बात कि गई है। लेकिन विद्यालय को गैस उपलब्ध नहीं कराये जाने के कारण विद्यालय में एमडीएम भोजना संचालित नहीं सकी।

    प्रखंड शिक्षा पदाधिकरी राज नरायण प्रसाद ने बताया कि मध्य विद्यालय एकम्बा जहां वर्ग एक से अष्टम तक 295 नामंकित है। विद्यालय में परीक्षा भी चल रही है। ऐसे में मध्याहन भोजना बंद होना प्रधानाध्यापक कि लापरवाही है।

    जानकारी के अनुसार, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक से कारण पृक्षा जारी कर उच्च जिला एमडीएम प्रभारी को भी सूचना दी गई है। गैस खत्म हो जाने से नराज स्कूली बच्चों एवं रसोइया ने विद्यालय संचालक पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। साथ ही उच्च अधिकारी से विद्यालय कि जाँच कर आवश्यक कार्यवाई कि मांग किये हैं।

    यह भी पढ़ें- बिहार में ग्रामीण चिकित्सक का कारनामा, जख्मी पिता-पुत्र के सिर में धागे की जगह लगा दिया 'स्टेपलर पिन'

    यह भी पढ़ें- नवादा के जंगलों से AK-47 के साथ लेवी वसूलने वाला बदमाश गिरफ्तार, भारी मात्रा में कारतूस और वर्दी बरामद

    खबरें और भी