Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नवादा में घरेलू कलह में युवक ने खाई चूहा मारने की दवा, हालत नाजुक

    Updated: Mon, 25 May 2026 04:37 PM (GMT+05:30)

    रजौली थाना क्षेत्र के मांगोडीह गांव में एक युवक ने घरेलू विवाद के चलते चूहा मारने की दवा खा ली। ...और पढ़ें

    युवक का चल रहा इलाज। (जागरण)

    युवक का चल रहा इलाज। (जागरण)

    HighLights

    1. युवक ने घरेलू विवाद में चूहा मारने की दवा खाई।

    2. रजौली अस्पताल से पावापुरी विम्स रेफर किया गया।

    3. युवक रविंद्र राजवंशी की हालत गंभीर बनी हुई है।

    संवाद सूत्र, रजौली। रजौली थाना क्षेत्र के फरका बुजुर्ग पंचायत के मांगोडीह गांव का एक युवक सोमवार की सुबह घरेलू विवाद में चूहा मारने की दवा खा लिया।

    युवक को गम्भीर स्थिति में सुबह रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। अस्पताल में ड्यूटी में रहे चिकित्सक डॉ. अभिप्राय चौधरी ने बताया कि चूहा मारने की दवा खाने वाले युवक की पहचान मांगोडीह गांव निवासी हारो राजवंशी के पुत्र रविन्द्र राजवंशी के रूप में हुई है।

    युवक की स्थिति गंभीर होने पर रविंद्र राजवंशी का प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए पावापुरी स्थित विम्स अस्पताल रेफर किया गया है। चिकित्सक ने युवक की स्थिति को चिंताजनक बताया है।

    वहीं, अस्पताल परिसर में मौजूद रविंद्र राजवंशी के रिश्तेदार नीतीश कुमार ने बताया कि रविन्द्र गांव के समीप नदी के किनारे चूहा मारने वाली दवा खाकर गिरा था।

    सूचना पर वे नदी किनारे पहुंचे और उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।

    यह भी पढ़ें- बिहार में ऑनर किलिंग का खौफनाक खेल: अफेयर से नाराज पिता ने बेटी की हत्या कर शव नदी में बहाया, 26 दिन बाद कब्र से निकला सच

    यह भी पढ़ें- मधेपुरा में किसान की सोते समय गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी FSL टीम

    यह भी पढ़ें- जब डिब्बे में नहीं मिला पेट्रोल तो बाइक की टंकी ही उखाड़कर पंप पहुंच गया युवक, बिहार का वीडियो वायरल