Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पटना में हुए बवाल पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 24 FIR दर्ज और 258 गिरफ्तार

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 08:07 AM (IST)

    पटना में 22 और 25 जुलाई को हुए उग्र प्रदर्शनों के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 एफआईआर दर्ज की हैं और 258 लोगों को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    पटना में बवाल

    पटना में बवाल

    HighLights

    1. पटना में 22-25 जुलाई को हुए उग्र प्रदर्शन।

    2. पुलिस ने 24 FIR दर्ज कर 258 को किया गिरफ्तार।

    3. 43 पुलिसकर्मी और 300 से अधिक छात्र हुए घायल।

    जागरण संवाददाता, पटना। पटना में बीते 22 और 25 जुलाई को हुए उग्र प्रदर्शन के बाद पुलिस ने व्यापक स्तर पर कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई में अब तक कोतवाली, गांधी मैदान, पाटलिपुत्र और सचिवालय थाना में कुल 24 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। 

    इन मामलों के तहत विभिन्न थानों की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 258 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    30 लड़कियों को निजी बांड भरवाकर छोड़ा 

    मिली जानकारी के अनुसार इस पूरी कार्रवाई के तहत गांधी मैदान थाना पुलिस ने सबसे अधिक 138 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा है। वहीं, कोतवाली थाना पुलिस की टीम ने 49 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

    इससे पहले भी 53 और 19 मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हिरासत में ली गई 30 लड़कियों को बाद में निजी बांड भरवाकर छोड़ दिया गया।

    छह हजार अज्ञात और 285 नामजद पर मामला दर्ज

    इस हिंसक प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने कठोर कानूनी शिकंजा कसा है। दर्ज की गई प्राथमिकियों में 285 लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है, जबकि लगभग छह हजार अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। 

    पुलिस फिलहाल वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात प्रदर्शनकारियों की पहचान करने में जुटी है, जिससे आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।

    कुल 43 पुलिसकर्मी जख्मी

    प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसक झड़प और लाठीचार्ज में बड़े पैमाने पर लोग घायल हुए हैं। पुलिस विभाग के आईजी, थानों के थानेदार, सब-इंस्पेक्टर और सिपाहियों समेत कुल 43 पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं। 

    दूसरी ओर, प्रदर्शन में शामिल 300 से अधिक छात्र भी चोटिल हुए हैं। इनमें से लगभग 60 छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं। भगदड़ और लाठीचार्ज के दौरान कई छात्रों के सिर में गंभीर चोटें लगी हैं, तो कई के हाथ-पैर टूटने की खबर है।

    खबरें और भी

    सार्वजनिक और पुलिस वाहनों को पहुंचाया भारी नुकसान

    उग्र प्रदर्शन के दौरान शहर के प्रमुख इलाकों में संपत्ति को भी खासा नुकसान पहुंचा है। गांधी मैदान और कोतवाली थाना क्षेत्रों में प्रदर्शनकारियों द्वारा उपद्रव के दौरान पुलिस और आम जनता के कुल 11 वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। 

    एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि स्थिति पूरी तरह सामान्य है। जारी किए गए तस्वीर में भी 50 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

    कुछ प्रमुख गिरफ्तारियां 

    1. तेज प्रताप यादव: जनशक्ति जनता दल के संस्थापक
    2. संदीप सौरभ: पालीगंज विधायक, भाकपा माले
    3. शांतनु शेखर: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ (पुसु) के अध्यक्ष
    4. धनंजय: आइसा के प्रदेश अध्यक्ष
    5. दीपांकर मिश्रा: आइसा महासचिव
    6. दिव्यम: राज्य सचिव दिव्यम और
    7. आफरिन: आइसा की नेत्री
    8. मनीष यादव: पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष
    9. आनंद कुमार यादव: पालीगंज मुखिया संघ के अध्यक्ष

    यह भी पढ़ें- बेऊर जेल में तेज प्रताप का खाने से इनकार, सीने में दर्द के बाद अस्पताल वार्ड में शिफ्ट; JJD ने सरकार को घेरा