Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार के 211 डिग्री कॉलेजों को मिलेंगे 2451 नए असिस्टेंट प्रोफेसर, 10 अगस्त से संभालेंगे जिम्मा

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 04:03 AM (IST)

    राज्य के 211 नए राजकीय डिग्री कॉलेजों में चयनित 2,451 संविदा सहायक प्राध्यापक 10 अगस्त से पढ़ाना शुरू करेंगे। ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई सांकेतिक तस्वीर।

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. 2,451 संविदा सहायक प्राध्यापक 10 अगस्त से पढ़ाएंगे।

    2. 211 नए राजकीय डिग्री कॉलेजों में होगी नियुक्ति।

    3. उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किए योगदान संबंधी निर्देश।

    राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य के 211 नए राजकीय डिग्री कॉलेजों में चयनित 2,451 संविदा सहायक प्राध्यापक 10 अगस्त से पढ़ाएंगे।

    चयनित प्राध्यापकों को विश्वविद्यालयों के आवंटन और उसके अंतर्गत नए डिग्री कॉलेज में योगदान की जानकारी सोमवार को मिलेगी। इस संबंध में रविवार को उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन ने दिशा-निर्देश जारी किया।

    उच्च शिक्षा सचिव ने राज्य के विश्वविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक के पद पर नियुक्ति के लिए संविदा पर चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि चयनित प्रत्येक प्राध्यापक को आवंटित विश्वविद्यालय की जानकारी सोमवार को बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग की वेबसाइट पर मिलेगी।

    चार अगस्त को चयनित अभ्यर्थियों को आवंटित विश्वविद्यालय के अंतर्गत कॉलेजों की वरीयता वेबसाइट लिंक के माध्यम से जमा करनी होगी।

    कॉलेज वरीयता भरने का लिंक उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। सात अगस्त को चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन और योगदान संबंधी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए आवंटित विश्वविद्यालय में रिपोर्ट करना होगा।

    10 अगस्त को करना होगा रिपोर्ट

    10 अगस्त को अभ्यर्थियों को संबंधित विश्वविद्यालय द्वारा आवंटित अपने-अपने कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा और वहां शिक्षण कार्य हेतु प्रवेश लेना अनिवार्य होगा।

    उच्च शिक्षा विभाग ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अद्यतन जानकारी और आगे के निर्देशों के लिए उच्च शिक्षा विभाग और बिहार बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग की संबंधित वेबसाइट पर नियमित रूप से जाएं।

    उन्हें सत्यापन के लिए सभी मूल दस्तावेज और आवश्यक प्रमाण पत्र तैयार रखने की भी सलाह दी गई है। बता दें कि सहायक प्राध्यापक (संविदा आधार पर) के 2,535 पदों के विरुद्ध 2,451 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। 81 पद खाली रह गए हैं।

    यह भी पढ़ें- बिहार में ट्रांसफर का पोर्टल खुलते ही एप्लीकेशन की रफ्तार तेज, 6000 से अधिक टीचरों ने भरा आवेदन