पटना में 25 हजार के इनामी मुन्ना यादव के घर छापामारी, पिता और भाई अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार
बाढ़ पुलिस और एसटीएफ ने डुमरिया गांव में 13 साल से फरार 25 हजार के इनामी मुन्ना यादव के घर छापेमारी की। मुन्ना यादव तो भाग निकला, लेकिन पुलिस ने उसके ...और पढ़ें

गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस। फोटो जागरण
HighLights
25 हजार के इनामी मुन्ना यादव के घर छापेमारी।
अवैध हथियार और 34 जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पिता और भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
संवाद सहयोगी, बाढ़। बाढ़ थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में एसटीएफ और बाढ़ पुलिस की संयुक्त टीम को एक बड़ी कार्रवाई में अहम कामयाबी मिली है। हत्या के मामले में पिछले 13 वर्षों से फरार चल रहे कुख्यात और 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी मुन्ना यादव के घर पुलिस ने दबिश दी।
हालांकि, मुख्य आरोपित मुन्ना यादव रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला, लेकिन पुलिस ने घर से अवैध हथियार और भारी मात्रा में कारतूस बरामद करते हुए उसके पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि लंबे समय से फरार चल रहा कुख्यात मुन्ना यादव अपने पैतृक गांव डुमरिया स्थित घर पर आया हुआ है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत एसटीएफ और स्थानीय बाढ़ पुलिस की एक संयुक्त विशेष टीम का गठन किया गया और योजनाबद्ध तरीके से उसके घर की घेराबंदी कर छापेमारी की गई।
मर्डर केस में 13 साल से फरार
पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई की भनक लगते ही मुन्ना यादव अंधेरे का लाभ उठाकर वहां से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस टीम ने मुन्ना यादव के घर की सघन तलाशी ली।
तलाशी के दौरान घर से एक अवैध हथियार और 34 जिंदा कारतूस बरामद हुए। इन अवैध हथियारों और कारतूसों की बरामदगी के तुरंत बाद पुलिस ने मौके पर मौजूद मुन्ना यादव के पिता और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया।
फरार मुन्ना यादव पुलिस के लिए लंबे समय से सिरदर्द बना हुआ है। वह पिछले 13 सालों से हत्या के एक मामले में फरार चल रहा है और उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा उस पर 25,000 रुपये का इनाम भी रखा गया है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- हत्या या आत्महत्या? मुंगेर के शिवम की मौत बनी पहेली, सुस्त जांच के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे परिजन
फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार किए गए पिता और भाई के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उनका पुराना आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।