Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: पहले ललन सिंह को कहा अपशब्द, बवाल बढ़ने पर अपने बयान से पलटे अब्दुल बारी सिद्दीकी

    Updated: Thu, 25 Jul 2024 05:32 PM (IST)

    Bihar Politics News केंद्रीय मंत्री ललन सिंह (Lalan Singh) ने बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी (Rabri Devi) के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की थी। इसको लेकर पक ...और पढ़ें

    केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी की तस्वीर। फाइल फोटो
    केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी की तस्वीर। फाइल फोटो

    HighLights

    1. विधान परिषद में सिद्दिकी बोले- ललन सिंह चोर हैं, बेइमान है, साधु हैं, महात्मा हैं
    2. केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने बजट को लेकर राबड़ी देवी पर की थी अशोभनीय टिप्पणी
    3. सुनील सिंह ने भी ललन सिंह के बयान को लेकर विधान परिषद में जताई आपत्ति

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics In Hindi केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह (Lalan Singh) द्वारा बजट को लेकर विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी (Rabri Devi) के विरुद्ध की गई अशोभनीय टिप्पणी को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच गुरुवार को तीखी नोक झोंक हुई।

    भोजनावकाश के बाद सदन की कार्यवाही शुरू होते ही राजद के सचेतक सुनील सिंह ने राबड़ी देवी पर केंद्रीय मंत्री द्वारा की गई टिप्पणी पर आपत्ति जताई।

    इस बीच सत्ता पक्ष के विरोध का प्रतिकार करने हुए राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि ललन सिंह चोर हैं.. बेइमान है.. साधु हैं... महात्मा.. क्या हैं। सत्ता पक्ष के सदस्य यह जवाब दें।

    हालांकि, सत्ता पक्ष और आसन की आपत्ति पर सिद्दीकी पलट गए। उन्होंने उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा के विरोध पर कहा कि मैंने यह बात केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के लिए कही ही नहीं हैं।

    सभापति अवधेश नारायण सिंह ने किया हस्तक्षेप 

    इससे पहले सुनील ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष का अपमान किया गया है। इस पर सत्ता पक्ष की ओर से नीरज कुमार और अन्य सदस्यों ने कड़ी आपत्ति जताई। शोरगुल बढ़ते देख सभापति अवधेश नारायण सिंह ने हस्तक्षेप किया।

    सभापति ने दूसरे सदन के सदस्य पर कोई भी चर्चा से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा राबड़ी देवी हम सभी के साथ सदन के सम्मानीय नेता प्रतिपक्ष हैं। इसके बाद राबड़ी देवी भी खड़ी हो गईं। उन्होंने विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रकट किया।

    उन्होंने कहा कि लालू जी इस सदन के सदस्य नहीं हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला सदस्यों का अपमान किया है।

    यह भी पढ़ें-

    Rabri Devi: ललन सिंह के बयान पर बुरी तरह भड़कीं राबड़ी देवी, पत्नी और माता के बारे में पूछ लिया सवाल

    Shambhavi Choudhary: नीतीश कुमार के सपोर्ट में उतरीं शांभवी चौधरी, समझाया महिलाओं पर दिए बयान का असली मतलब

    खबरें और भी