Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने दे डाली WARNING, बोलीं- हमरा पर इल्जाम मत लगाइएगा

    By Radha KrishnaEdited By: Radha Krishna
    Updated: Mon, 25 May 2026 06:33 PM (IST)

    Akshara Singh And Akshay Kumar Ghis Ghis Song Dance Video भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार का नया गाना 'घिस घिस घिस' रिलीज ...और पढ़ें

    भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह

    भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह

    HighLights

    1. अक्षरा सिंह और अक्षय कुमार का 'घिस घिस घिस' गाना रिलीज।

    2. दोनों सितारों ने देसी अंदाज में लगाए जबरदस्त ठुमके।

    3. यह गाना फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का हिस्सा है।

    राधा कृष्ण, पटना। बिहार में भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अक्षरा सिंह और बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का नया गाना 'घिस घिस घिस' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इसके साथ ही 'खिलाड़ी कुमार' और बिहार की 'मृगनयनी' की जोड़ी चर्चा में आ गई है।

    इस गाने से जुड़ी एक क्लिप उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की है। इसमें उन्होंने लिखा है कि ई गाना सुनके अगर आप नाचने लग जाएं… त हमरा पर इल्जाम मत लगाइएगा।

    akshra akshay

    बता दें कि यह गाना फिल्म Welcome to the Jungle का हिस्सा है। इसमें बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा से जुड़े ये दोनों ही सितारे देसी अंदाज में ठुमके लगाते नजर आए हैं।

    दरअसल, सबसे दिलचस्प बात यह है कि ये पूरा सॉन्ग साबुन थीम पर फिल्माया गया है, जिसमें लिरिक्स और देहाती रोमांस का जबरदस्त तड़का है।

    अक्षय कुमार इस गाने में भोजपुरी स्टार के लुक में दिखाई दे रहे हैं, जबकि अक्षरा सिंह अपने ट्रेडिशनल अंदाज और एक्सप्रेशन के साथ स्क्रीन पर आती हैं।

    यह भी पढ़ें- 'खिलाड़ी Meets मृगनैनी.. कहानी बाकी है', भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ अक्षय कुमार की फोटो वायरल

    इंस्टाग्राम पर अक्षय को दिया चैलेंज

    अब आपको बताते हैं इस सॉन्ग से जुड़ा एक फ्लैशबैक। दरअसल, 'खिलाड़ी कुमार' और बिहार की 'मृगनयनी' अक्षरा सिंह की सिनेमाई जोड़ी बनने की शुरुआत सोशल मीडिया के जरिए हुई थी।

    अभी बीती 22 मई को ही अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्होंने अक्षय कुमार को भोजपुरी गाने में आने का खुला चैलेंज दिया था।

    akshara akshay 1

    इस वीडियो में उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि बहुत दिनों से आपका हिंदी गाना देख रहे हैं, अब थोड़ा भोजपुरी में भी आइए और हमारे साथ ठुमका लगाइए।

    इसके बाद अक्षय ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अक्षरा का से चैलेंज एक्सेप्ट भी किया था। ऐसे में दोनों की फिल्मी जोड़ी बनने को लेकर फैंस के बीच सस्पेंस बढ़ गया था। हालांकि, अब दोनों के डांस तड़के के साथ रिलीज हुआ गाने ने सस्पेंस से पर्दा उठा दिया है।

    ‘जब खिलाड़ी मिला मृगनयनी से’, तभी शुरू हो गई थीं चर्चाएं

    बता दें कि इससे पहले बीते फरवरी माह में अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की थी। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था- जब खिलाड़ी की मुलाकात मृगनयनी से हो, कहानी अभी बाकी है।

    akshara akshay 2

    इस तस्वीर में अक्षरा ब्लू ड्रेस में और अक्षय ग्रीन शर्ट में नजर आए थे। इसी पोस्ट के बाद से ही फैंस ये अंदाजा लगाने लगे थे कि दोनों किसी बड़े प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाले हैं।

    अब 'घिस घिस घिस' सॉन्ग रिलीज होने के बाद से पूरी तस्वीर साफ हो गई है। इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री भी नजर आ रही है। इसे फैंस भी पसंद कर रहे हैं।

    प्यार, विवाद और पवन सिंह कनेक्शन ने फिर बढ़ाई हलचल

    बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपने काम के साथ-साथ निजी जीवन को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। ऐसे में बार फिर उनके निजी जीवन की चर्चा होने लगी है।

    खबरें और भी

    हाल ही में उन्होंने खुलासा भी किया था कि वह दूसरी बार प्यार में हैं और अब अपने भविष्य को लेकर गंभीर हैं। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था।

    akshara akshay 4

    ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस के बीच पवन सिंह के साथ उनके पुराने रिश्ते की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई थी। एक पॉडकास्ट में अक्षरा ने बिना नाम लिए अपने एक्स पर गंभीर आरोप भी लगाए थे।

    अक्षरा सिंह का यह भी कहना था कि उन्हें इंडस्ट्री में काफी संघर्ष करना पड़ा। उनके बयान ने भोजपुरी इंडस्ट्री में नई कंट्रोवर्सी को हवा दे दी थी।

    ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर बना बज

    बता दें कि इन दिनों फिल्म Welcome to the Jungle पहले से ही दर्शकों के बीच चर्चा में है। फिल्म का निर्देशन Ahmed Khan ने किया है।

    इसका निर्माण फिरोज ए. नाडियाडवाला, राकेश डांग और वेदांत विकास बाली ने किया है। यह 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

     

    यह भी पढ़ें- 'वो 10 जगह मुंह मारता है…', अक्षरा का पवन पर वार, प्यार-तकरार और पलटवार से भोजपुरी इंडस्ट्री में फिर बवाल