Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anant Radhika Wedding: अनंत-राधिका की शादी में गया लालू परिवार, Vijay Sinha ने पूछा- अंबानी को क्या मुंह दिखाएंगे?

    Updated: Fri, 12 Jul 2024 01:02 PM (IST)

    अंबानी के भेजे चार्टर्ड विमान से सपरिवार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के मुंबई जाने पर उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने हमला बोला है। उप मुख्यमंत्री बोले- ...और पढ़ें

    लालू परिवार अनंत अंबानी की शादी में शिरकत करेगा, इसे लेकर BJP नेता विजय सिन्हा ने तेजस्वी पर हमला बोला।
    लालू परिवार अनंत अंबानी की शादी में शिरकत करेगा, इसे लेकर BJP नेता विजय सिन्हा ने तेजस्वी पर हमला बोला।

    HighLights

    1. अनंत-राधिका की शादी को लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है।
    2. अंबानी के चार्टर्ड प्लेन में मुंबई जाने पर लालू परिवार BJP के निशाने पर है।
    3. डिप्टी CM विजय सिन्हा ने कहा- आज किस मुंह से अंबानी का सामना करेंगे

    जागरण टीम, पटना। Anant Radhika Wedding अनंत-राधिका की शादी मुंबई में हो रही है, लेकिन सियासत बिहार में तेज है। दरअसल, मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने लालू परिवार के लिए स्पेशल चार्टर्ड विमान पटना भिजवाया। उसी से पूरा परिवार मुंबई के लिए रवाना हुआ। इसी पर अब बीजेपी नेता व राज्य के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर हमला बोला है।

    डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने एक वीडियो जारी कर कहा, "वाह रे जंगलराज के युवराज, राजद के शहजादे ट्विटर बॉय। बता दीजिए ना कहां जा रहे हैं पूरे परिवार के साथ मंगल मनाने। लोग जानना चाहते हैं"।

    'अंबानी जी के बारे में आप क्या-क्या जहर उगलते थे'

    विजय सिन्हा (Vijay Sinha) ने कहा कि देश के उद्योगपतियों के बारे में, अंबानी जी अडाणी जी के बारे में आप (तेजस्वी यादव) क्या-क्या जहर उगलते थे, क्या-क्या बोलते थे। सदन में कितने जोश से बोले थे कि हम चार्टर्ड विमान नहीं लेते हैं। आज उसी चार्टर्ड विमान का प्रयोग पूरा बिहार कर रहा है।

    'आप और आपके राहुल भैया, ममता दीदी सब पहुंच रहे हैं'

    उन्होंने यह भी कहा कि आपको निमंत्रण मिला है जरूर जाइए, लेकिन चुनाव के पहले आपने देश के माननीय प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) के लिए आपने बहुत जहर उगला था। वहीं, अब आप और आपके राहुल भैया, ममता दीदी सब लोग पहुंच रहे हैं।

    विजय सिन्हा ने कहा कि आप लोगों ने चुनाव से पहले उसी उद्योगपति के खिलाफ माहौल बनाया था। उस समय आपको झूठ नहीं बोलना चाहिए। कथनी-करनी एक रखनी चाहिए। जनता सब देख रही है, इससे सबक लीजिए।

    केजरीवाल को मिली अंतरिम जमानत पर भी बोले डिप्टी CM

    एक्साइज पॉलिसी मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा सीएम अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत (Arvind Kejriwal Bail) दिए जाने पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "यह कोर्ट का फैसला है, हम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं... जमानत और सजा कोर्ट ही देता है, इसमें एनडीए गठबंधन की कोई भूमिका नहीं है, लेकिन ये लोग जनता को धोखा देने का खेल खेलते हैं।"

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Anant Radhika Wedding: अनंत-राधिका की शादी में शामिल होगा लालू परिवार, चार्टर्ड प्लेन से मुंबई रवाना

    ये भी पढ़ें- Anant Radhika Wedding: अनंत अंबानी की शादी में ममता और पूजा लगाएंगी बिहारी तड़का, लिस्ट में कई स्वादिष्ट आइटम