Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे नीरज कुमार सिन्हा', मतदान के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया दावा

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 06:00 AM (IST)

    बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने बांकीपुर उपचुनाव में एनडीए समर्थित प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा की रिकॉर्ड मतों से जीत का दावा किया है। ...और पढ़ें

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी। (फाइल फोटो)

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. संजय सरावगी ने भाजपा प्रत्याशी की रिकॉर्ड जीत का दावा किया।

    2. जनता ने विकास और सुशासन के पक्ष में मतदान किया है।

    3. विपक्ष की नकारात्मक राजनीति को मतदाताओं ने पूरी तरह खारिज किया।

    राज्य ब्यूरो, पटना। ‎‎बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का मतदान संपन्न होने के बाद बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा की रिकॉर्ड मतों से जीत का दावा किया है।

    उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान मिले रुझानों, स्थानीय लोगों की प्रतिक्रियाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से प्राप्त फीडबैक से स्पष्ट है कि बांकीपुर की जनता ने एक बार फिर विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व के पक्ष में मतदान किया है।

    ‎उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान लोगों में भाजपा के प्रति व्यापक उत्साह देखने को मिला और मतदाताओं ने विपक्ष की नकारात्मक राजनीति को पूरी तरह खारिज कर दिया।

    उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और एनडीए के सहयोगी दलों के नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ घर-घर पहुंचकर जनता के बीच पार्टी की उपलब्धियों और विकास के संकल्प को पहुंचाया। यही मेहनत भाजपा की ऐतिहासिक जीत का आधार बनेगी।

    जनता ने विकास, सुशासन व स्थिर नेतृत्व के पक्ष में दिया स्पष्ट संकेत : मंगल पांडेय

    पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि बांकीपुर की जनता ने एक बार फिर विकास और सुशासन की राजनीति पर अपना विश्वास जताया है।

    उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान जिस तरह का शांतिपूर्ण वातावरण देखने को मिला, वह लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है। इसके लिए जिला प्रशासन, पुलिस अधिकारियों और चुनाव ड्यूटी में लगे सभी कर्मियों को बधाई।

    पांडेय ने कहा कि बांकीपुर लंबे समय से एनडीए का मजबूत गढ़ रहा है। उपचुनाव में भी मतदाताओं का रुझान यह संकेत दे रहा है कि जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में चल रहे विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से संतुष्ट है।

    खबरें और भी

    उन्होंने दावा किया कि जनता ने जाति और भ्रम की राजनीति को नकारते हुए विकास, स्थिरता व सुशासन को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि बांकीपुर के मतदाताओं ने अपने मतदान के माध्यम से एक सकारात्मक संदेश दिया है।

    शांतिपूर्ण मतदान और व्यापक जनभागीदारी ने यह साबित कर दिया कि लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति लोगों का विश्वास पहले से अधिक मजबूत हुआ है।

    यह भी पढ़ें- बांकीपुर में 7% कम हुई वोटिंग, भाजपा-राजद और जन सुराज ठोक रहे अपनी-अपनी जीत का दावा