Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बांकीपुर में 7% कम हुई वोटिंग, भाजपा-राजद और जन सुराज ठोक रहे अपनी-अपनी जीत का दावा

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 08:49 PM (IST)

    बांकीपुर उपचुनाव में पिछले आम चुनाव की तुलना में 7.23% कम मतदान दर्ज किया गया, जो शाम 6:30 बजे तक 34.39% रहा। कम मतदान को भाजपा, राजद और जन सुराज तीनो ...और पढ़ें

    बांकीपुर में 7% कम हुई वोटिंग

    बांकीपुर में 7% कम हुई वोटिंग

    HighLights

    1. बांकीपुर उपचुनाव में मतदान प्रतिशत में 7.23% की गिरावट।

    2. भाजपा, राजद, जन सुराज ने कम मतदान को अपने पक्ष में बताया।

    3. मतदान शांतिपूर्ण रहा, पर फर्जी मतदान के आरोप लगे।

    जागरण संवाददाता, पटना। बांकीपुर उपचुनाव (Bankipur Byelection) में आयोग और दलों के अथक प्रयास के बाद भी मतदान का प्रतिशत अबतक का सबसे कम रिकॉर्ड किया गया। निर्वाचन आयोग के शाम साढ़े छह बजे तक के अपडेट के आधार पर पिछले वर्ष के आम चुनाव की तुलना में 7.23 प्रतिशत कम मतदान हुआ है।

    2025 में 41.39 प्रतिशत मतदान हुआ था, इस बार शाम साढ़े छह बजे तक 34.39 प्रतिशत दर्ज किया गया है। भाजपा, राजद व जन सुराज तीनों दल कम मतदान को अपने-अपने पक्ष में बता रहे हैं।

    पिछले वर्ष कुल मतदान का 62.66 प्रतिशत वोट नितिन नवीन, 29.55 प्रतिशत राजद की प्रत्याशी रेखा गुप्ता को तथा 4.92 प्रतिशत जन सुराज की प्रत्याशी वंदना कुमारी को मिला था। चौथे स्थान पर 1460 मत के साथ नोटा था।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा। किसी भी मतदान केंद्र से अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। कुछ केंद्रों पर राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता के बीच हल्की नोकझोंक की सूचना मिली है। तीन केंद्रों पर ईवीएम में खराबी के बाद बदला गया है।

    फर्जी मतदाता को लेकर भाजपा ने लिख पत्र:

    भाजपा ने मतदान शुरू होते ही जन सुराज पर फर्जी मतदाता से मतदान कराने का आरोप लगाकर चुनाव आयोग को पत्र लिख। इसके बाद बोरिंग कैनाल रोड, किदवईपुरी, पीएनटी कालोनी आदि के बूथों पर जन सुराज और भाजपा के कार्यकर्ताओं में नोकझोंक दिखा गया।

    पुलिस-प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। वहीं, बूथ प्रबंधन सहित विभिन्न कार्यों से जुड़े कार्यकर्ताओं की बुधवार को गिरफ्तारी को लेकर जन सुराज के सूत्रधार और प्रत्याशी प्रशांत किशोर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता जक्कनुपर थाना में डटे रहे।

    कार्यकर्ताओं के लोकेशन को लेकर थानाध्यक्ष और प्रशांत किशोर के समर्थकों में लंबे समय तक नोकझोंक की स्थिति बनी रही। वहीं, सब्जी बाग के बूथ पर राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फर्जी मतदान कराने का अरोप लगाई।

    विधानसभा चुनाव मतदान प्रतिशत
    वर्ष मतदान प्रतिशत (%)
    2025 41.39
    2020 35.92
    2015 40.25
    2010 37.71

    यह भी पढ़ें- बांकीपुर उपचुनाव: बूथों पर लोकतंत्र की धड़कन, किसी ने विकास तो किसी ने रोजगार को बताया प्राथमिकता

    खबरें और भी