बांकीपुर उपचुनाव: कम वोटिंग के बाद किसकी बढ़ी टेंशन? पिछले चुनावों के आंकड़े चौंकाएंगे
बांकीपुर उपचुनाव में कम मतदान ने प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ा दी है, जबकि इस सीट का इतिहास कम वोटिंग प्रतिशत का रहा है। दूसरे स्थान पर रहे प्रत्याशी कभ ...और पढ़ें

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदान करने के बाद सेल्फी लेती महिलाएं।जागरण
HighLights
बांकीपुर उपचुनाव में कम मतदान से प्रत्याशियों की चिंता बढ़ी।
सीट का इतिहास कम मतदान प्रतिशत का रहा है।
नितिन नवीन ने लगातार जीत दर्ज की है।
जयशंकर बिहारी, पटना। बांकीपुर उपचुनाव में कम मतदान ने प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ा दी है। पिछली बार की तुलना में इस बार कम वोट पड़े हैं। हालांकि इस सीट का इतिहास बताता है कि यहां मतदान प्रतिशत कम ही रहा है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहली बार अप्रैल, 2006 में पटना पश्चिम उपचुनाव में विधायक बने थे। 2005 के में इस सीट से उनके पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा कुल वोट का 69.33 प्रतिशत मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए थे।
उनके निधन के बाद 24 अप्रैल, 2006 में उपचुनाव हुआ था, जिसमें सिर्फ 19 प्रतिशत मतदाता ही मतदान में शामिल हुए थे।
इसमें नितिन नवीन कुल मतदान का 82.31 प्रतिशत मत प्राप्त कर पहली बार विधायक बने थे। राजद के अजय कुमार सिंह 11.76 % (10,858) पाकर दूसरे तथा सपा के चंदन राय 1.61 % (1484) के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।
2010 में पटना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का बड़ा क्षेत्र बांकीपुर में शामिल हो गया। इसके बाद नितिन नवीन की यह परंपरागत सीट हो गई।
2005 में फरवरी और नवंबर में विधानसभा चुनाव हुआ था। नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा फरवरी में कुल मतदान का 59.12 प्रतिशत तथा नवंबर में 69.33 प्रतिशत मत प्राप्त किए थे।
वहीं, 2005 से लेकर अबतक दूसरे स्थान पर रहे प्रत्याशी कभी भी कुल मतदान का 33 प्रतिशत से अधिक प्राप्त नहीं कर सके हैं।
चुनाव परिणाम एक नजर में
वर्ष 2025:
- प्रत्याशी दल कुल प्राप्त मत मतदान प्रतिशत में भागीदारी
- नितिन नवीन भाजपा 98,299 62.66
- रेखा कुमारी राजद 46,363 29.55
- वंदना कुमारी जनसुराज 7717 4.92
वर्ष 2020
- प्रत्याशी दल कुल प्राप्त मत मतदान प्रतिशत में भागीदारी
- नितिन नवीन भाजपा 83,068 59.05
- लव सिन्हा कांग्रेस 44032 31.3
- पुष्पम प्रिया प्लूरल्स पार्टी 5169 3.69
वर्ष 2015
- प्रत्याशी दल कुल प्राप्त मत मतदान प्रतिशत में भागीदारी
- नितिन नवीन भाजपा 86759 60.19
- कुमार आशीष कांग्रेस 46992 32.60
- शौकत अली सीपीआइ 1542 1.7
वर्ष 2010
- प्रत्याशी दल कुल प्राप्त मत मतदान प्रतिशत में भागीदारी
- नितिन नवीन भाजपा 78771 72.06
- विनोद कुमार श्रीवास्तव राजद 17,931 16.40
- दुर्गा प्रसाद कांग्रेस 6018 5.51
50 हजार का आंकड़ा कभी नहीं पार किया
बांकीपुर विधानसभा सीट पर दूसरे स्थान पर रहने वाले प्रत्याशी 50 हजार मत प्राप्त करने का आंकड़ा कभी प्राप्त नहीं कर सके हैं।
खबरें और भी
चार विधानसभा चुनावों में दूसरे स्थान पर रहने वाले प्रत्याशियों में सबसे अधिक 46 हजार 992 मत 2015 में कांग्रेस के कुमार आशीष प्राप्त किए थे।
वहीं, 2020 में भाजपा के पूर्व सांसद और सिने स्टार शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा कांग्रेस की टिकट से मैदान में थे, उन्हें 44 हजार 32 मत मिले थे।
2010 में राजद के विनोद कुमार श्रीवास्तव को सिर्फ 17 हजार 931 मत ही मिले थे। राज्य के कम मतदान वाले पांच प्रमुख विधानसभा सीटों में बांकीपुर शामिल है।
पिछले चुनाव के अनुसार बोरिंग रोड, नागेश्वर कालोनी, पीएनटी कालोनी, गांधी मैदान के आसपास के क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत कम रहा है।
यह भी पढ़ें- बांकीपुर उपचुनाव: AN कॉलेज में वज्रगृह में सील हुईं EVM, 3 अगस्त को होगी मतगणना