Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बांकीपुर विधानसभा के मतदाताओं की आज छुट्टी, कोई भी संस्थान लीव देने से नहीं कर सकता इनकार 

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 05:30 AM (GMT+05:30)

    बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए आज मतदान होगा, जिसके लिए सभी मतदाताओं को सवैतनिक सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। निजी या सरकारी, किसी भी संस्थान म ...और पढ़ें

    बांकीपुर उपचुनाव। फाइल फोटो

    बांकीपुर उपचुनाव। फाइल फोटो

    HighLights

    1. बांकीपुर उपचुनाव के लिए आज मतदान।

    2. सभी मतदाताओं के लिए सवैतनिक अवकाश घोषित।

    3. निजी-सरकारी संस्थानों में छुट्टी देना अनिवार्य।

    जागरण संवाददाता, पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार को मतदान के साथ ही लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व मनाया जाएगा। चुनाव आयोग के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग ने बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं के लिए सवैतनिक सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, ताकि कोई भी मतदाता नौकरी या कार्य विवशता के कारण मताधिकार से वंचित नहीं रहे।

    यह व्यवस्था सरकारी कार्यालयों के अलावा तक सीमित नहीं है। बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता यदि किसी निजी कंपनी, औद्योगिक प्रतिष्ठान, दुकान, बैंक, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल या अन्य संस्थान में कार्यरत हैं और उनका कार्यस्थल विधानसभा क्षेत्र से बाहर है, तब भी उन्हें मतदान के लिए सवैतनिक अवकाश (Salaried Leave) देना अनिवार्य होगा।

    इन इलाकों में रहते हैं, तो आज आपकी छुट्टी

    बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र जिले के उत्तर में गंगा तट, महेंद्रू घाट से मैनपुरा तक, पश्चिम में कोतवाली चौक से पहले का क्षेत्र, इसके आगे दीघा विधानसभा, दक्षिण में जक्कनपुर, मीठापुर, यारपुर, दशरथा, सिपारा तक और पूर्व में दरियापुर, भंवर पोखर, सालिमपुर अहरा, चिरैयाटांड़ से कंकड़बाग की सीमा तक फैला हुआ है। इस क्षेत्र में रहने वाले, जिनका नाम मतदाता सूची में है, वे सवैतनिक अवकाश के पात्र हैं।

    इस क्षेत्र में बोरिंग रोड, राजापुर, श्रीकृष्णपुरी, आनंदपुरी, बुद्धा कालोनी, किदवईपुरी, मंदिरी, गांधी मैदान, गोलघर, फ्रेजर रोड, बुद्ध मार्ग, डाकबंगला, एग्जीबिशन रोड, मौर्यलोक, अशोक राजपथ, पीएमसीएच, पटना विश्वविद्यालय, महेंद्रू, कदमकुआं, भिखना पहाड़ी, लालजी टोला, सब्जीबाग, बाकरगंज, दरियापुर, भंवर पोखर, सालिमपुर अहरा, जक्कनपुर, पुरंदरपुर, मीठापुर, यारपुर, गर्दनीबाग का संबंधित हिस्सा, जयप्रकाश नगर, दशरथा, चांदमारी, विग्रहपुर, सिपारा आदि आते हैं।

    खबरें और भी

    इन क्षेत्रों में पटना कॉलेज , पीएमसीएच, डेंटल कॉलेज , बिहार उर्दू अकादमी, सिविल कोर्ट, बांकीपुर पोस्ट आफिस, सेंट जोसेफ कांवेंट हाई स्कूल, बीएन कॉलेज , पाटलिपुत्र स्कूल ऑफ़ मास कम्युनिकेशन, डॉ. जाकिर हुसैन इंस्टीट्यूट, पटना वीमेंस कॉलेज , बिहार कर्मचारी बीमा निगम, हाईकोर्ट, क्षेत्रीय श्रम कार्यालय, विद्युत कार्यालय, आयकर-जीएसटी विभाग, नगर निगम, बुडको जैसे बहुत से कार्यालय व कई व्यस्त बाजार हैं।

    यह भी पढ़ें- बिहार में 11 सेटेलाइट टाउनशिप पर सरकार का बड़ा फैसला, मास्टर प्लान के बाद हटेगी जमीन खरीद-बिक्री पर लगी रोक