बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा, राजद और जनसुराज ने झोंकी ताकत; दिग्गजों के साथ घर-घर पहुंच रहे उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव में प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान तेज कर रहे हैं। ...और पढ़ें
-1784413915777_m.webp)
प्रशांत किशोर ने किया रोड शो। (जागरण)
HighLights
बांकीपुर उपचुनाव: प्रत्याशी जीत के लिए घर-घर जनसंपर्क में जुटे।
भाजपा, राजद, जनसुराज उम्मीदवार मतदाताओं से सीधे संवाद कर रहे।
बड़ी सभाओं के बजाय व्यक्तिगत संपर्क, विकास विजन साझा।
जागरण संवाददाता, पटना। बांकीपुर उपचुनाव में प्रत्याशियों के नाम और चुनाव चिह्न स्पष्ट होने के बाद अपनी-अपनी जीत के लिए सभी ने प्रचार और जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया है।
भाजपा, राजद, जनसुराज आदि दलों के प्रत्याशी 14 से 16 घंटे तक समर्थकों के साथ विभिन्न मोहल्लों में दिख रहे हैं। जहां से अधिक मत मिलने की संभावना है, वहां ज्यादा समय दिया जा रहा है।
प्रचार गाड़ी, बैनर-पोस्टर, रैली, बड़ी सभा के बजाए सभी दलों के प्रत्याशी जनसंपर्क पर ज्यादा जोर दे रहे हैं। एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को जंक्शन मंडल, नरेंद्र भारती मंडल, पुरंदरपुर देवी स्थान एवं गोलघर मंडल सहित विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क एवं संवाद अभियान चलाया।
वह घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगा। दिन की शुरुआत गांधी मैदान में मंत्री राम कृपाल यादव के साथ जनसंपर्क अभियान से की। नरेंद्र भारती मंडल में विधायक संजीव चौरसिया के साथ विभिन्न मोहल्लों में लोगों से संपर्क किया गया।
संवाद में भाजपा सरकार की उपलब्धि तथा बांकीपुर के विकास के विजन को साझा किया गया। राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने शनिवार को वार्ड नंबर 42 के लंगर टोली, नाला रोड, दरियापुर धोबी टोला, पटना कालेजियट वार्ड नंबर 15, योगी टोली, राजपूताना लक्ष्मी मार्केट आदि मोहल्ले में जनसंपर्क अभियान किया।
घर-घर जनसंपर्क में कहा कि गुणवत्तापूर्ण विकास होगा। प्रधान महासचिव रणविजय साहू, महासचिव भाई अरुण, संजय साहनी, गुड्डू यादव, रंजय यादव, दिनेश पासवान आदि शामिल थे।
जनसुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक व्यक्तिगत संपर्क और बैठकें कीं। साढ़े तीन बजे हनुमान मंदिर न्यू सिपारा मठखान से प्रारंभ पदयात्रा तीन घंटे तक गांधी चौक, दसरथा, आदर्शनगर, बुद्धिजीवी कालोनी आदि मोहल्लों में भ्रमण किया। इसके बाद वार्ड 16 में जनसंवाद के बाद देर रात तक बैठकों का दौर चलता रहा।
खबरें और भी
समर्थकों की सक्रियता बढ़ाने के लिए फोन और मैसेज का सहारा
भाजपा, राजद व जनसुराज सहित प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों की सक्रियता बढ़ाने के लिए व्यक्तिगत फोन और मैसेज का सहारा ले रहे हैं।
भाजपा ने जहां मंडलवार कार्यकर्ताओं को इसमें शामिल किया है तो राजद स्थानीय जनप्रतिनिधि के माध्यम समर्थकों को अपने पाले में सक्रिय कर रहा है। जनसुराज विभिन्न आंदोलनों में शामिल सदस्यों की पड़ताल कर अपने खेमा में करने की कवायद तेज कर दिया है।