टीबी उन्मूलन में बिहार की बड़ी छलांग, 1 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले 1.90 करोड़ से ज्यादा लोगों की हुई स्क्रीनिंग
बिहार ने 'टीबी मुक्त भारत अभियान' के तहत एक करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले 1.90 करोड़ से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग कर 185% उपलब्धि हासिल की है। ...और पढ़ें

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
HighLights
बिहार ने टीबी स्क्रीनिंग लक्ष्य का 185% हासिल किया।
एक माह में 1.90 करोड़ से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग।
स्वास्थ्य विभाग और जनभागीदारी से मिली यह ऐतिहासिक सफलता।
राज्य ब्यूरो, पटना। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा संचालित 'टीबी मुक्त भारत अभियान' के तहत राज्य ने क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है।
दो से 31 जुलाई 2026 तक चले विशेष अभियान के दौरान बिहार ने टीबी स्क्रीनिंग के निर्धारित लक्ष्य से कहीं अधिक प्रदर्शन करते हुए 1 करोड़ के लक्ष्य के विरुद्ध 1.90 करोड़ से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग कर 185 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है।
स्वास्थ्य मंत्री ने की तारीफ
स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा कि यह उपलब्धि स्वास्थ्य विभाग की जनस्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता, प्रभावी कार्ययोजना तथा आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों, चिकित्सा पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों की सक्रिय सहभागिता का परिणाम है।
अभियान के दौरान गांवों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक व्यापक स्तर पर स्क्रीनिंग, जांच एवं जागरूकता गतिविधियां संचालित की गईं, जिससे अधिक से अधिक संभावित मरीजों तक समय पर पहुंच बनाई जा सकी।
अभियान के दौरान 1,90,91,155 लोगों का निक्षय पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया गया। इसके साथ ही संवेदनशील एवं उच्च जोखिम वाले वर्गों के 5,91,305 लोगों का एक्स-रे तथा 1,23,348 लोगों की तकनीक से जांच कर टीबी की शीघ्र एवं सटीक पहचान सुनिश्चित की गई।
आधुनिक जांच तकनीकों के उपयोग से रोग की प्रारंभिक अवस्था में पहचान संभव हुई, जिससे मरीजों का समय पर उपचार प्रारंभ किया जा सका।
यह भी पढ़ें- पीएमसीएच की इमरजेंसी में बदलाव, ट्रायज के दो से पांच मिनट में शुरू होगा मरीज का इलाज