2451 चयनित असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए नया अपडेट, कॉलेज अलॉट; देखें ज्वाइनिंग शेड्यूल
बिहार के नवस्थापित डिग्री कॉलेजों में 2451 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेज आवंटन, दस्तावेज सत्या ...और पढ़ें

बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने प्रकाशित की सूची। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
2451 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में।
4 अगस्त को ऑनलाइन कॉलेज विकल्प, 7 अगस्त को सत्यापन।
चयनित अभ्यर्थियों को 10 अगस्त तक कॉलेज में ज्वाइनिंग।
जागरण संवाददाता, पटना। बिहार के 211 नवस्थापित डिग्री कॉलेजों में संविदा के आधार पर चयनित सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है।
उच्च शिक्षा विभाग ने चयनित अभ्यर्थियों के लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत 3 अगस्त को चयनित अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय आवंटित किया जाना था।
रविवार देर रात प्रकाशित हुई सूची
लेकिन रविवार देर रात ही बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (बीएसयूएससी) की वेबसाइट पर छह विषयों के 2,451 चयनित अभ्यर्थियों को आवंटित विश्वविद्यालयों की सूची प्रकाशित कर दी गई। चयनित अभ्यर्थियों को 10 अगस्त तक संबंधित कॉलेजों में योगदान (ज्वाइनिंग) देना होगा।
उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार, 4 अगस्त को अभ्यर्थियों को आवंटित विश्वविद्यालय के अंतर्गत अपनी पसंद के कॉलेजों का ऑनलाइन विकल्प भरना होगा।
इसके लिए विभाग की वेबसाइट पर विशेष लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी वरीयता दर्ज करनी होगी।
विभाग ने बताया कि 7 अगस्त को सभी चयनित अभ्यर्थियों को आवंटित विश्वविद्यालय में उपस्थित होकर अपने मूल प्रमाण-पत्रों का सत्यापन कराना होगा और नियुक्ति से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।
इसके बाद 10 अगस्त को संबंधित विश्वविद्यालय द्वारा आवंटित कॉलेज में अभ्यर्थियों को योगदान देना होगा। उसी दिन से उनकी सेवा प्रभावी मानी जाएगी।
मूल प्रमाण-पत्र तैयार रखने की सलाह
उच्च शिक्षा विभाग ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे विभाग और बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग की वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें।
साथ ही, दस्तावेज सत्यापन के लिए सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आरक्षण प्रमाण-पत्र तथा अन्य आवश्यक अभिलेख पहले से तैयार रखें, ताकि नियुक्ति प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
नियुक्ति कार्यक्रम एक नजर में
- 4 अगस्त: आवंटित विश्वविद्यालय के अंतर्गत कॉलेजों का ऑनलाइन विकल्प भरना।
- 7 अगस्त: विश्वविद्यालय में रिपोर्टिंग एवं दस्तावेजों का सत्यापन।
- 10 अगस्त: आवंटित कॉलेज में योगदान (ज्वाइनिंग)।
यह भी पढ़ें- बिहार के 211 डिग्री कॉलेजों को मिलेंगे 2451 नए असिस्टेंट प्रोफेसर, 10 अगस्त से संभालेंगे जिम्मा