Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती: शिक्षक अभ्यर्थियों को बड़ा झटका, BSUSC ने 1155 रिक्तियां घटाईं

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 08:54 PM (IST)

    बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने सहायक प्राध्यापक के 1155 पद घटा दिए हैं, जिससे कुल रिक्तियां 3,687 से घटकर 2,532 हो गई हैं। ...और पढ़ें

    बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने सीटों की संख्या 3,687 से घटकर 2,532 की (AI Generated Image)

    बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने सीटों की संख्या 3,687 से घटकर 2,532 की (AI Generated Image)

    HighLights

    1. 1155 सहायक प्राध्यापक पदों की संख्या घटाई गई।

    2. कुल रिक्तियां 3,687 से घटकर 2,532 हुईं।

    3. संशोधन 211 नए राजकीय डिग्री कॉलेजों के लिए।

    जागरण संवाददाता, पटना। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (बीएसयूएससी) ने सहायक प्राध्यापक की संविदा नियुक्ति के लिए रिक्तियों में संशोधन किया है। आयोग ने तीन जुलाई को जारी अधिसूचना में 3,687 रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे थे। अब इसे संशोधित कर 2,532 कर दिया गया है।

    आयोग द्वारा बुधवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, 1155 पद कम कर दिया है। संशोधित अधिसूचना के अनुसार यह बदलाव 211 नवगठित राजकीय डिग्री कॉलेजों के लिए उच्च शिक्षा विभाग से प्राप्त संशोधित अधियाचना के आधार पर किया गया है।

    पूर्व में अंग्रेजी के 674, इतिहास के 662, हिंदी के 625, अर्थशास्त्र के 597, राजनीति विज्ञान के 596 और समाजशास्त्र के 533 पद शामिल थे, अब सिर्फ राजकीय डिग्री महाविद्यायों में छह विषयों में 422-422 पद निर्धारित किए गए हैं। इस प्रकार कुल 2,532 पदों पर ही नियुक्ति की जाएगी।

    आयोग ने संशोधित विश्वविद्यालयवार, विषयवार एवं आरक्षण रोस्टर के आधार पर रिक्ति वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

    राज्य के नए 211 राजकीय डिग्री कॉलेजों में कुल 6,323 स्वीकृत पद हैं, इनमें 2,542 पदों पर कार्यरत शिक्षक हैं, जबकि 3,781 पद रिक्त हैं। फिलहाल, इन रिक्त पदों में से 2,532 नए सृजित पदों पर सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति की जानी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती: 6 प्रमुख विषयों में 2532 पदों पर होगी संविदा बहाली, संशोधित नोटिफिकेशन जारी